History of Tamil Nadu in Hindi

History of Tamil Nadu in Hindi
History of Tamil Nadu & Interesting Facts in Hindi | तमिलनाडु का इतिहास और रोचक तथ्य

History of Tamil Nadu & Interesting Facts in Hindi | तमिलनाडु का इतिहास और रोचक तथ्य

तमिलनाडु भारत के दक्षिण हिस्से में स्थित एक प्रदेश है, तमिलनाडु की राजधानी का नाम चेन्नई है। चेन्नई भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है। तमिलनाडु राज्य के पास दो जल संरचनाएं, एक दक्षिण में हिंद महासागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। तमिलनाडु का प्राकृतिक सौंदर्य, यहां का सुंदर तटीय किनारा, नारियल के पेड़, प्राचीन मंदिर और इसकी सांस्कृतिक विरासत इसे सबसे खूबसूरत राज्य बनाती हैं। यही वजह है कि यह सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह है। तो आइए जानते हैं तमिलनाडु के बारे में:-

राज्य का नामतमिलनाडु
राजधानीचेन्नई
सबसे बड़ा शहरचेन्नई
क्षेत्रफल130,058 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या7,21,38,958 (2011)
जिला38
स्थापना1 नवंबर 1956
राज्य की मुख्य भाषाएंतमिल
क्षेत्रफल के आधार पर देश में स्थान10वां
जनसंख्या के आधार पर देश में स्थानछठा
तमिलनाडु की साक्षरता दर80.09% (2011)
History of Tamil Nadu & Interesting Facts in Hindi | तमिलनाडु का इतिहास और रोचक तथ्य

तमिलनाडु का नाम (History behind the Name of Tamil Nadu)

जब तमिलनाडु पर अंग्रेजों का राज था तब उस दौरान यह प्रांत मद्रास प्रेसिडेंसी का अभिन्न हिस्सा हुआ करता था। लेकिन स्वतंत्रता के बाद इसे अलग-अलग भागों में बांटा गया और अंत में मद्रास प्रांत का नाम 1968 में तमिलनाडु कर दिया गया। दरअसल, तमिलनाडु शब्द तमिल भाषा से लिया गया है। यह शब्द दो शब्दों के मेल तमिल और नाडु से मिलकर बना है। इन शब्दों का अर्थ होता है देश या वासस्थान। इस तरह तमिलनाडु का नाम हुआ तमिलों का घर या तमिलों का देश।

तमिलनाडु का इतिहास (History of Tamil Nadu)

तमिलनाडु का इतिहास 6000 साल पुराना है। इतिहासकारों ने तमिलनाडु के इतिहास को तीन भागों प्राचीन, मध्य और आधुनिक में बांटा है। आपको बता दें, तमिलनाडु में अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों की तरह ही चोल, पल्लव और पांडव राजवंशों ने शासन किया। ब्रिटिश शासन काल में तमिलनाडु मद्रास प्रेसिडेंसी का भाग था लेकिन जब आजादी के बाद मद्रास प्रेसिडेंसी को कई भागों में बांटा गया था। तब मद्रास तथा इसके अन्य राज्यों का निर्माण हुआ। साल 1968 में जाकर मद्रास का नामकरण किया गया और इसका नाम मद्रास प्रांत से परिवर्तित कर तमिलनाडु रख दिया गया।

तमिलनाडु की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location of Tamil Nadu)

तमिलनाडु का क्षेत्रफल है, 130,058 वर्ग किलोमीटर। इसके पड़ोसी राज्यों में आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी स्थित है। राज्य की प्रमुख नदी कावेरी है। इसके अलावा इस प्रदेश का पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सा पहाड़ी क्षेत्र है। तमिलनाडु की मुख्य नदियों में कावेरी, थामीराबरानी, चित्तर, वैगई,मनिमुथर आदि शामिल है।

तमिलनाडु की जनसंख्या (Population of Tamil Nadu)

वर्ष 2011 के जनसंख्या आंकड़ों को देखा जाए तो तमिलनाडु की कुल जनसंख्या 7,21,38,958 है जिसमें से पुरुषों की आबादी 36,137,975 और महिलाओं की आबादी 36,000,983 है। साल 2020 के अनुमानित जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार, अनुमानित आबादी 83,697,770 है। वहीं वर्ष 2021 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों की अनुमानित आबादी 41,932,750 एवं महिलाओं की अनुमानित आबादी 41,765,019 हो गई है। तमिलनाडु की साक्षरता दर 80.09% है। इसमें पुरुष साक्षरता दर 86.77% महिला साक्षरता दर 73.14% है।

तमिलनाडु के जिले (Districts of Tamil Nadu)

तमिलनाडु में जिलों की कुल संख्या 38 है। आपको बता दें, साल 2020 में यहां 5 नए जिलों को बनाया गया। जनसंख्या के आधार पर तमिलनाडु का सबसे बड़ा जिला चेन्नई है। वर्ष 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार चेन्नई की जनसंख्या 4,646,732 है। वही क्षेत्रफल की दृष्टि से तमिलनाडु का सबसे बड़ा जिला कोयंबटूर है। इसका क्षेत्रफल 7,469 वर्ग किलोमीटर है। यदि बात करें तमिलनाडु के सबसे विकास दर वाले जिले की तो यह जिला कांचीपुरम है। इसकी विकास दर 38.95% है। तमिलनाडु का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कन्याकुमारी है इसकी साक्षरता दर 91.75% है।

तमिलनाडु की भाषाएं (Official Language of Tamil Nadu)

तमिलनाडु की प्रमुख भाषा तमिल है। इस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। तमिल भाषा सिर्फ तमिलनाडु की आधिकारिक भाषा नहीं है बल्कि यह श्रीलंका एवं सिंगापुर की भी आधिकारिक भाषा (Official Language) है। तमिल भाषा को कई अन्य देशों जैसे कि अफ्रीका, मॉरीशस और मलेशिया में भी बोला जाता है। इसके अलावा तमिलनाडु में कई अन्य दक्षिण भारतीय भाषाएं जैसे कि तेलुगु, मलयालम व कन्नड़ का प्रयोग किया जाता है।

तमिलनाडु की वेशभूषा (Traditional Attire of Tamil Nadu)

तमिलनाडु में महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा कांचीपुरम साड़ी है। साड़ी की लंबाई 5 से 6 गज होती है तथा इसका रंग व बनावट काफी भिन्न होता है। तमिलनाडु में कई तरह के मटेरियल की साड़ियां बनाई जाती है जैसे रेशम, सूती, शिफॉन आदि। तमिलनाडु के पुरूष शर्ट तथा पारंपरिक लुंगी पहनते हैं। वैसे तो वैश्वीकरण के साथ ही तमिलनाडु के लोगों की वेशभूषा में भी परिवर्तन आया है। लेकिन अब यहां के पुरुष अब लूंगी की जगह पतलून और शर्ट पहनने लगे हैं।

तमिलनाडु का खानपान (Traditional Food of Tamil Nadu)

तमिलनाडु में शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजनों को खाया जाता है। तमिलनाडु का मुख्य आहार चावल है। यहां चावल तथा चावल से बने व्यंजन जैसे की इडली, उत्तपम, डोसा आदि काफी लोकप्रिय है। यहां के खाने में मसालों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से यहां का खानपान काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही तमिलनाडु में लोग अपने खाने में नारियल का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यहां के लोग खाने को केले के पत्ते में परोस कर जमीन में बैठकर खाना पसंद करते हैं।

तमिलनाडु के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places of Tamil Nadu)

  • चेन्नई

चेन्नई, देश के चौथे सबसे बड़े शहरों में गिना जाता है। इसके साथ ही यह दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। चेन्नई अपनी सांस्कृतिक इतिहास और विरासत के लिए विख्यात है। चेन्नई में आपको कई पुराने मंदिर जैसे कि पार्थसारथी मंदिर, कपालेश्वर मंदिर तथा अष्टलक्ष्मी मंदिर देखने को मिलेंगे यहां पर कई ऐतिहासिक संग्रहालय स्मारक भी मौजूद है जिनमें से सेंट जॉर्ज किला प्रमुख है। इस राज्य की इन्हीं खासियतों की वजह से यह प्रमुख पर्यटन स्थल है।

  • ऊटी

तमिलनाडु का ऊटी पर्वत प्रेमी पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। दरअसल, ऊटी को पहाड़ियों की रानी के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश शासन काल के द्वारा यहां ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय था। ऊटी नीलगिरी पहाड़ियों के बीच है तथा समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2,240 मीटर है। वैसे तो ऊटी में ज्यादातर कपल्स हनीमून के लिए जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए हर साल कई पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर एक टॉय ट्रेन हिल स्टेशन भी है जहां से आप इसके सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

  • कन्याकुमारी

तमिलनाडु का कन्याकुमारी तटीय शहर है। ऐसी मान्यता है कि कन्याकुमारी का अस्तित्व संगम काल से ही था। इसे पहले केप कोमोरिन के रूप में जाना जाता था। कन्याकुमारी की ख़ास बात यह है कि यह भारत देश की एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर आप एक ही समुद्र तट के किनारे बैठकर सूर्यास्त और सूर्योदय को देख सकते हैं।

तमिलनाडु के त्योहार (Festivals of Tamil Nadu)

तमिलनाडु में पोंगल त्योहार काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस त्योहार को तमिलनाडु में मकर संक्रांति या फिर तमिझार थिरुनल के नाम से जाना जाता है। खेतों से फसल निकालने के बाद इस त्योहार को मनाया जाता है। यह त्योहार लगातार चार दिन तक मनाया जाता है। वही पोंगल से पहले भोगी पोंगल मनाया जाता है। भोगी पोंगल में सभी पुरानी वस्तुओं और कपड़ों को आग में जला दिया जाता है। दरअसल ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यह इस बात का प्रतीक है कि पुराना समय बीत चुका है और अब नए साल का आगमन हो रहा है।

यहां दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल को धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु का दूसरा प्रमुख त्योहार महामगम है। इस त्योहार को 12 वर्षों में एक बार मनाया जाता है। यह त्योहार इतना प्रसिद्ध है कि देश के कोने-कोने से कई लोग इसमें शामिल होते हैं। इस त्योहार को दक्षिण भारत का कुंभ मेला भी कहा जाता है। इसके अलावा तमिलनाडु में कई अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे आयुधा पूजा, सरस्वती पूजा, कृष्ण जयंती, विनायक चतुर्थी आदि।

Loudspeakerराजस्थान का इतिहास

Loudspeakerओडिशा का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना तमिलनाडु का इतिहास और रोचक तथ्य (Tamil Nadu History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।