History of West Bengal in Hindi

History of West Bengal in Hindi
Pic: Sundarban National Park, West Bengal
History of West Bengal & Interesting Facts in Hindi | पश्चिम बंगाल का इतिहास और रोचक तथ्य

History of West Bengal & Interesting Facts in Hindi | पश्चिम बंगाल का इतिहास और रोचक तथ्य

भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां के प्रत्येक राज्य की अपनी संस्कृति, वेशभूषा, रीति रिवाज और पहचान है जो प्रत्येक राज्य को खूबसूरत बनाती है।

भारत के अन्य राज्यों की तरह ही पश्चिम बंगाल एक बेहद खूबसूरत प्रदेश है। यह भारत देश के पूर्वी भाग में स्थित है। पश्चिम बंगाल की संस्कृति, यहां का पहनावा, यहां के रीति रिवाज सब निराले है। तो आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल राज्य से जुड़ी समस्त जानकारियां:-

राज्य का नामपश्चिम बंगाल
राजधानीकोलकाता
सबसे बड़ा शहरकोलकाता
क्षेत्रफल88,752 वर्ग किमी
जनसंख्या9,13,47,736 (2011)
जिला23
स्थापना20 June 1957
राज्य की मुख्य भाषाएंहिंदी, बंगाली, उर्दू, संताली, ओड़िया, कामतापुरी, कुड़मालि, राजबंशी, पंजाबी
क्षेत्रफल के आधार पर देश में स्थान14वां
जनसंख्या के आधार पर देश में स्थानचौथा
साक्षरता दर76.26% (2011)
राजकीय पशुबंगाल बाघ
राजकीय वृक्षचितौन
राजकीय पक्षीश्वेतकंठ कौडिल्ला
राजकीय पुष्पहरसिंगार
History of West Bengal & Interesting Facts in Hindi | पश्चिम बंगाल का इतिहास और रोचक तथ्य

पश्चिम बंगाल का इतिहास (History of West Bengal)

बंगाल का इतिहास काफी विस्तृत है। यहां पर मुगल और ब्रिटिश शासन ने राज किया। 13वीं शताब्दी में इस राज्य पर मुगल शासन स्थापित हुआ जिसके बाद से यह उस समय व्यापार, उद्योग का प्रमुख केंद्र बना। 15वीं शताब्दी के अंत तक यहां पर यूरोपीय व्यापारियों का आगमन होता हैं। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन के बाद से 18 वीं शताब्दी में है राज्य उसके नियंत्रण में आ जाता है।

जब ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्ति मिली तब 1947 में भारत के साथ बंगाल भी आजाद हुआ। लेकिन 1947 में ही बंगाल का विभाजन भी हुआ। इसे मुस्लिम प्रधान यानी कि पूर्व बंगाल तथा हिंदू प्रधान पश्चिम बंगाल में विभाजित किया गया। पूर्व बंगाल को मौजूदा समय में बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।

भारत में जब देशी रियासतों के विलय का काम शुरू हुआ था तब राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की सिफारिशें प्रस्तुत की गई। इसके तहत पश्चिम बंगाल में बांग्ला भाषी क्षेत्रों को मिलाकर इसका गठन किया गया।

पश्चिम बंगाल की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location of West Bengal)

पश्चिम बंगाल का क्षेत्रफल 88,752 वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य के पूर्व में बांग्लादेश, पश्चिम में झारखंड और बिहार, उत्तर में भूटान और सिक्किम तथा उत्तर-पूर्व में असम राज्य हैं। पश्चिम बंगाल का सुंदरवन डेल्टा विश्व का सबसे सुंदर डेल्टा कहा जाता है। इस राज्य के पर्वतीय भागों में तोरसा, महानंदा, तीस्ता आदि जैसी प्रमुख नदियां प्रवाहित होती हैं।

पश्चिम बंगाल की जनसंख्या (Population of West Bengal)

वर्ष 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक पश्चिम बंगाल की आबादी 91,347,736 थी। जिसमें पुरुषों की आबादी 46,927,389 और महिलाओं की आबादी 44,420,347 थी। वर्ष 2020 के मुताबिक पश्चिम बंगाल की अनुमानित आबादी 100,896,618 है। वर्ष 2021 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में पुरुषों की अनुमानित आबादी 51,741,855 और महिलाओं की अनुमानित आबादी 49,154,762 है।

2011 की जनगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस राज्य की साक्षरता दर 76.26% है। जिसमें साक्षर पुरुषों की संख्या 86.69% और साक्षर महिलाओं की संख्या 70.54% है।

पश्चिम बंगाल की धार्मिक आबादी (Religious Population of West Bengal)

पश्चिम बंगाल में हिंदू धर्म के लोगों की आबादी अन्य धर्मों के मुकाबले ज्यादा है। 2011 की जनगणना के हिसाब से यहां 64,385,546 हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं। राज्य में 70.54% हिंदू जनसंख्या रहती है। वही यहां का दूसरा सबसे बड़ा धर्म मुसलमान है जिनकी आबादी 24,654,825 है। राज्य में इनका प्रतिशत 27.01% है। इसके अतिरिक्त यहां पर ईसाई, जैन, सिख, बौद्ध धर्म के लोग भी निवास करते हैं।

पश्चिम बंगाल के जिले (Districts of West Bengal)

पश्चिम बंगाल में कुल 23 जिले हैं। साल 2017 में यहां जिलों की संख्या 21 थी। लेकिन 2017 में ही यहां के बर्धमान जिले को दो भागों में बांटा गया। एक का नाम पूर्वी बढमन और दूसरे का नाम पश्चिमी बर्धमान रखा गया। यहां गांव की संख्या 40,996 है। जनसंख्या के आधार पर यहां का सबसे बड़ा जिला उत्तर 24 परगना है। वर्ष 2011 के अनुसार इस जिले की जनसंख्या 10009781 है।

वही क्षेत्रफल के आधार पर यहां का सबसे बड़ा जिला दक्षिण 24 परगना है। इसका क्षेत्रफल 9,960 वर्ग किलोमीटर है। पश्चिम बंगाल का सबसे ज्यादा साक्षरता वाला जिला पूर्व मेदिनीपुर है इसकेकी साक्षरता दर 87.02% है। बंगाल का सबसे ज्यादा विकास दर वाला जिला उत्तर दिनाजपुर है, इसकी विकास दर 23.15% है।

पश्चिम बंगाल की भाषाएं (Official Language of West Bengal)

पश्चिम बंगाल की प्रमुख भाषा बांग्ला है। इस भाषा को बोलने वालों की संख्या करीब 23 करोड़ है। इसके अलावा इस राज्य में हिंदी भाषा भी बोली जाती है। पश्चिम बंगाल के शिक्षण संस्थानों में बंगाली भाषा प्रमुखता से पढ़ाई जाती है। दरअसल, साल 2017 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक बंगाली भाषा पढ़ाना अनिवार्य घोषित किया था। इसके अतिरिक्त भी पश्चिम बंगाल में कई भाषाएं बोली जाती है जिनमें अंगिका ,टोटो भाषा, नेपाली भाषा, माल्टो भाषा, लेपचा, संथाली, राजबोंगशी तथा नेपाली भाषा प्रमुख है

पश्चिम बंगाल की वेशभूषा और संस्कृति (Traditional Attire & Culture of West Bengal)

पश्चिम बंगाल की पारंपरिक वेशभूषा साड़ी है। यहां पर महिलाएं प्रमुखता से सूती साड़ियां पहनती हैं। यहां पहने जाने वाली तांत साड़ी देश भर में प्रसिद्ध है। इन साड़ियों के पल्लू काफी चौड़े होते हैं तथा उनमें एंब्रॉयडरी होती है। त्योहारों और दुर्गा पूजा के अवसर पर यहां महिलाएं सफेद साड़ी पहनती है। इन साड़ियों में लाल पाड़ होते हैं। वही यहां पर पुरुष धोती, कुर्ता, शेरवानी, लूंगी आदि पहनते हैं। यहां के पुरुषों का धोती पहनने का स्टाइल काफी अलग होता है क्योंकि यहां धोती के एक सिरे को खुला छोड़ कर उसे हाथ में पकड़ा जाता है।

पश्चिम बंगाल का खानपान (Traditional Food of West Bengal)

पश्चिम बंगाल का प्रमुख भोजन माछ-भात यानी कि मछली चावल है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल को यहां की प्रसिद्ध मिठाइयों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि रसगुल्ले का आविष्कार भी पश्चिम बंगाल में ही हुआ था। यहां के प्रमुख व्यंजनों में मछली करी, कोलकाता का अजूबा पान, काठी रोल्स आदि काफी प्रसिद्ध है।

पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places of West Bengal)

पश्चिम बंगाल काफी खूबसूरत राज्य है। यही वजह है कि जहां पर भारी संख्या में पर्यटक हर साल आते हैं। आइए जानते हैं यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-से है:-

  • कोलकाता

पश्चिम बंगाल की राजधानी होने के साथ ही कोलकाता इस राज्य के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। कोलकाता में आपको भारत के सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप की छटा नजर आएगी। इस राज्य में कई सारे घाट हैं जिनके किनारे बैठ कर आप इसके मनमोहक दृश्य को निहार सकते हैं। यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में हावड़ा ब्रिज, रविंद्र सरोवर, विक्टोरिया मेमोरियल, बोटैनिकल गार्डन, बिरला मंदिर, साइंस सिटी आदि शामिल है।

  • सुंदरबन नेशनल पार्क

बंगाल का सुंदरवन नेशनल पार्क सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। यहां पर देश-विदेश से कई पर्यटक घूमने आते हैं। यह मुख्यतः मैंग्रोव जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पर टाइगर रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व है। जहां आप बंगाल टाइगर की अच्छी खासी आबादी देख पाएंगे। इसके साथ ही सुंदरबन नेशनल पार्क में आपको कई तरह के पशु पक्षी और सरीसृप नजर आएंगे इसकी सुंदरता की वजह से ही यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का स्थान दिया है। इस सुंदरबन नेशनल पार्क में आपको रॉयल बंगाल टाइगर की 200 से ज्यादा प्रजातियां और 10,000 से ज्यादा चित्तीदार हिरण देखने को मिलेंगे।

  • मुर्शिदाबाद

पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद काफी प्रसिद्ध शहर है। यहां पर आप प्राचीन भारत को देख पाएंगे। मुर्शिदाबाद के दृश्य को देखकर आपको पता चलेगा कि भले ही आज भारत प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र में कई ज्यादा विकास कर लिया है। लेकिन अभी भी यहां पर बहुत सी ऐसी जगहें है जो धरती में स्वर्ग के समान है। मुर्शिदाबाद का प्रमुख आकर्षण यहां का निजाम इमामबाड़ा, काटगोला, खुशवाग, हजारद्वारी महल आदि प्रमुख है।

Loudspeakerत्रिपुरा का इतिहास

Loudspeakerपंजाब का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना पश्चिम बंगाल का इतिहास और रोचक तथ्य (West Bengal History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।