दूरबीन के बारे में रोचक तथ्य

https://helphindime.in/interesting-amazing-facts-about-telescope-meaning-kya-hai-in-hindi/
दूरबीन के बारे में रोचक तथ्य | Interesting & Amazing facts about Telescope in Hindi

दूरबीन के बारे में रोचक तथ्य | Interesting & Amazing facts about Telescope in Hindi

रात के अंधेरे में आकाश के चमचमाते तारों को देखकर अक्सर आपके जेहन में यह सवाल जरूर उठा होगा कि, आखिर यह तारे करीब से कैसे दिखते हैं? आपके सवालों का हल वैज्ञानिकों ने कई सालों पहले ही दूरबीन के आविष्कार के साथ ही कर दिया था। दूरबीन की खोज कई दशकों पहले ही हो चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था की वैज्ञानिक हमारे सामने एक ऐसी चीज ला देंगे जिसके माध्यम से हम हजारों किलोमीटर दूर वस्तु को बिल्कुल अपने करीब देख पाएंगे। दूरबीन के बारे में रोचक तथ्य को जानने से पहले यह जानना आवश्यक है कि आखिर दूरबीन होता क्या है तथा इसकी खोज किसने की?

Telescope meaning in Hindi = दूरबीन

दूरबीन क्या है? (What is a telescope?)

दूरबीन, एक ऐसा उपकरण है जो लेंसों की सहायता से बहुत दूर स्थित वस्तुओं को बड़ा और निकट दिखाने में मदद करता है। दूरबीन की सहायता से हम किसी भी चीज को बहुत करीब से देख सकते हैं। चाहे वह दूर की कोई इमारत हो या लाखों कोस दूर आकाश में स्थित चांद तारे और ग्रह हो। हालांकि अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग तरह की दूरबीन का प्रयोग किया जाता है।

साइप्रस के बारे में रोचक तथ्य

दूरबीन के प्रकार (Telescope types)

जैसे कि पहले ही बताया गया है कि अलग-अलग चीजों को देखने के लिए अलग-अलग तरह के दूरबीन का प्रयोग किया जाता है। दूरबीन निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-

  • परावर्तक दूरबीन: इस तरह की दूरबीन में दर्पण का प्रयोग किया जाता है तथा यह दूरबीन अपवर्तक दूरबीन की तुलना में ज्यादा सस्ती तथा इसमें आवर्धन क्षमता अधिक होती है।
  • अपवर्तक दूरबीन: इस प्रकार के दूरबीन में “ऑब्जेक्टिव लेंस” का प्रयोग किया जाता है। यह दूरबीन भी तीन तरह की होती है :–
  1. खगोलीय दूरबीन
  2. पार्थिव दूरबीन
  3. गैलीलियन दूरबीन

दूरबीन का इतिहास (History of Binoculars)

दूरबीन एक अत्यंत महत्वपूर्ण आविष्कार था और इस बात को कोई नकार नहीं सकता। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इस दूरबीन की खोज किसने और कब की। दरअसल, दूरबीन की खोज ( Telescope invented by) सन 1608 में नीदरलैंड के चश्मा व्यापारी हेंस लिपरशी ने की। लेकिन यह खोज किसी प्रयोगशाला में गहन अध्ययन के बाद नहीं की गई और न ही हेंस लिपरशी एक बहुत ही विद्वान वैज्ञानिक थे। दरअसल, दूरबीन की खोज संयोगवश ही हो गई थी। यह बताया जाता है कि दूरबीन का आविष्कार लिपरशी के छोटे बेटे ने खेल-खेल में ही कर दी थी।

तंजानिया के बारे में रोचक तथ्य

दूरबीन के आविष्कार के बाद 25 सितंबर 1608 में ही लिपरशी ने दूरबीन को अपने नाम पर पेटेंट कर लिया था। इसके बाद ही गैलीलियो ने ज्यादा लेंस के प्रयोग से ऐसी दूरबीन बनाई जो किसी वस्तु को 20 से 30 गुना पास दिखाती थी। वही लिपरशी का दूरबीन सिर्फ 3 गुना पास दिखाता था।

दूरबीन के बारे में रोचक तथ्य निम्नलिखित है:

01-10 Interesting & Amazing facts about Telescope in Hindi

  1. दुनिया का सबसे बड़ा दूरबीन European Southern Observatory (यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला) की खगोलीय वेधशाला में स्थित है।
  2. सबसे पहले रेडियो दूरबीन की खोज का श्रेय कार्ल गुथे जानकस्य (Karl Guthe Jansky) को जाता है।
  3. दूरबीन के जरिए आप 13 अरब प्रकाश वर्ष दूर देख सकते हैं।
  4. Hubble Space Telescope (हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी) दुनिया का सबसे महंगा टेलिस्कोप माना जाता है। इसकी कीमत $2.1 बिलियन है। वहीं इसके जगह रिप्लेस वेब टेलीस्कोप 2018 अपडेट होने के बाद से इसकी लागत $8.3 बिलियन हो गई है।
  5. हब्बल दूरबीन का नाम 1983 में खगोल विज्ञानी Edwin Hubble (ऍडविन हबल) के नाम पर रखा गया।
  6. सबसे बड़ा ऑपरेटिंग टेलीस्कोप कैनरी द्वीप समूह में पाया गया था। इस दूरबीन का नाम द ग्रैंड टेलिस्कोपियो कैनारिया है। यह दूरबीन 34 फीट चौड़ी है।
  7. दूरबीन का सबसे पहले उपयोग व्यापारियों द्वारा किया जाता था। व्यापारी इनका उपयोग प्रतियोगिताओं को जीत हासिल करने तथा व्यापार जहाजों को देखने के लिए किया करते थे।
  8. साल 2016 के मार्च महीने में कैपलर स्पेस दूरबीन के जरिए एक तारा देखा गया जो सूरज से 500 गुना बड़ा था, जबकि यह 1.2 बिलीयन प्रकाश वर्ष दूर था।
  9. दूरबीन की मदद से सौरमंडल को देखने वाला पहला शख्स गैलीलियो था। गैलीलियो ने आसमान में बृहस्पति और चांद को ढूंढा। ऐसा माना जाता है कि जब गैलीलियो ने दूरबीन के जरिए सूरज को देखा तब उनकी आंख में अंधापन आ गया। हालांकि इस बात को लेकर कोई तथ्य मौजूद नहीं है।
  10. ऐसा माना जाता है कि दूरबीन का सबसे पहले चित्रण वास्तव में 1609 में एक पत्र में किया गया था। यह चित्र गियोवानबेटिस्टा डेला पोर्टा के द्वारा तैयार किया गया था।

    चॉकलेट के बारे में रोचक तथ्य

    11-20 Unknown & Amazing facts about Telescope in Hindi
  11. टेलिस्कोप या दूरबीन शब्द लैटिन भाषा के ‘टेली’ से निकला है जिसका अर्थ है, दूरी पर। वही ‘स्कोपियम’ का अर्थ है जांच करना या देखना।
  12. दुनिया के 10 सबसे बड़े दूरबीनो की सूची में अकेले चिली में ही 50 फ़ीसदी दूरबीन है। वहीं अन्य चार फ़ीसदी पैरानल वैधशाला में है।
  13. मौजूदा समय में ऑनलाइन टेलिस्कोप उपलब्ध है, जिनकी मदद से आप अपने घर से ही विभिन्न स्थानों तथा रात में आकाश को देख सकते हैं।
  14. हब्बल स्पेस टेलीस्कोप को अंतरिक्ष मे इसीलिए लांच किया गया क्योंकि यह आकाशगंगा के बारे में बहुत से आंकड़े उपलब्ध कराता है।
  15. पहले दूरबीनों को ग्लास लेंस की मदद से बनाया गया था।
  16. आधुनिक दूरबीनें, रेडियो तरंगों का भी पता लगा सकती हैं।
  17. एक वेधशाला(Observatory) एक ऐसा स्थान होता है जिसमें कम से कम एक दूरबीन अवश्य होती है।
  18. कहा जाता है कि टेलीस्कोप शब्द ग्रीक शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है दूर और देखने के लिए।
  19. ज्यादातर दूरबीनो में कुछ प्रकार के विद्युत चुंबकीय तरंगों को पता लगाने की क्षमता होती है।
  20. आइज़क न्यूटन वह शख्स थे जिनके द्वारा परावर्तित दूरबीन का आविष्कार किया गया था।

    पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य

    21-30 टेलिस्कोप के बारे में जानकारी
  21. न्यूटन के बाद एन. केसिग्रीन ने लेंसों में उत्तल और अवतल दर्पण के उपयोग से परावर्ती दूरबीनों का आविष्कार किया।
  22. हब्बल स्पेस टेलीस्कोप का उत्तराधिकारी जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप है। इसको को 2021 में लांच की जाने की योजना है।
  23. ज्यादातर ऑब्ज़र्वेटरी या वेधशालाएं पर्वतों के ऊपर बनाई जाती है क्योंकि यहां की हवा पतली और साफ होती है।
  24. दुनिया का सबसे बड़ा प्रवर्तक दूरबीन यर्कस वेधशाला में स्थित है जो कि Wisconsin (विस्कॉन्सिन) में है।
  25. मौजूदा समय में खगोलविद वास्तविक दूरबीन की जगह दूरस्थ दूरबीन का उपयोग करते हैं। यानी कि वे इंटरनेट और कंप्यूटर के माध्यम से ही दूरबीन को नियंत्रित करते हैं।
  26. दुनिया के सबसे बड़े दूरबिनो में से एक दूरबीन एमटी ग्राहम एरिजोना में स्थित है। इसके साइड बाय साइड, टेलीस्कोप होते हैं और हर टेलीस्कोप 28 फीट का होता है।
  27. इंफ्रारेड टेलीस्कोप इंफ्रारेड वेव्स के जरिए तस्वीर बनाते हैं तथा इन्हें हीटवेव्स के नाम से भी जाना जाता है।
  28. सौरमंडल में केवल दो ऐसे ग्रह हैं जिसकी तस्वीर हबल स्पेस टेलीस्कोप ने नहीं ली, यह ग्रह हैं पृथ्वी और बुध। इसका कारण यह है कि हबल टेलीस्कोप पृथ्वी के बेहद करीब है और वही बुध सूर्य इतने करीब है कि उसकी तीव्र परावर्तित प्रकाश हब्बल के उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकती है।
  29. गैलीलियो ने अपने टेलीस्कोप की मदद से बृहस्पति के उपग्रहों तथा पृथ्वी व चंद्रमा पर स्थित क्रेटरों की खोज की।
  30. फर्स्ट फ्लाइट” यह वाक्यांश उस समय को संदर्भित करता है जब पहली बार दूरबीन से आकाश को देखा गया।

    जापान के बारे में रोचक तथ्य

    31-40 Interesting & Amazing facts about Telescope in Hindi
  31. पराबैगनी दूरबीन का प्रयोग अंतरिक्ष में पराबैंगनी प्रकाश के उत्सर्जन को जानने के लिए किया जाता है।
  32. अब तक हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने हजारों तस्वीरें ली। लेकिन सबसे प्रसिद्ध तस्वीर “पिलर ऑफ क्रिएशन” है जो कि गैस व धूल का बना विशालकाय बादल है।
  33. दूरबीन औद्योगिक क्रांति के केंद्रीय उपकरणों में से एक था।
  34. दूरबीन ने विज्ञान के क्षेत्र के साथ-साथ दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में भी क्रांति ला दी है, क्योंकि इसकी मदद से मनुष्य ब्रह्मांड, धर्म और भविष्य के प्रश्नों आदि का हल निकालता है।
  35. बता दे, हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने काम करने की शुरुआत 1990 में की तथा इसने 3 बिलियन मील किया यात्रा। इसने 1.2 मिलियन से ज्यादा अवलोकन किए हैं। यह टेलिस्कोप पृथ्वी से 340 मील ऊपर तथा 17,900 मील प्रति घंटे की रफ्तार से परिक्रमा करता है।
  36. हर्शल को दुनिया का सबसे बड़ा इंफ्रारेड स्पेस टेलीस्कोप कहा जाता है जिसके प्राइमरी मिरर का आकार 11.5 फुट है।
  37. अमेरिका के जैक ब्लैक (Jack Black)कॉमेडियन एक्टर के माता-पिता हब्बल स्पेस टेलीस्कोप के सेटेलाइट इंजीनियर के रूप में कार्यभार संभालते थे।
  38. साल 2015 में केपलर टेलिस्कोप ने ऐसा ग्रहण ढूंढ निकाला जो कि पृथ्वी के समान दिखाई देता था। इस ग्रह का नाम “अर्थ 2.0” रखा गया।
  39. कनाडा के पहले अंतरिक्ष दूरबीन का नाम मोस्ट(MOST) यानी कि ‘माइक्रोवेरइएबलिटी एंड ऑस्क्रिलेशन्स ऑफ स्टार्स’ रखा गया था।
  40. दूरबीन का प्रयोग न सिर्फ प्रकाशीय दूरदर्शी यंत्रों में किया जाता है बल्कि यह सूक्ष्मदर्शी, राइफल, शूटिंग गन व समुद्री जहाज आदि में भी प्रयोग किया जाता है।

    चाँद के बारे में रोचक तथ्य

    41 Interesting & Amazing facts about Telescope in Hindi
  41. दूरबीन की मदद से अमेरिका के रहने वाले ‘अलवान क्लार्क’ ने आसमान के सबसे चमकदार तारे के अदृश्य युग्म तारे को खोज निकाले थे।

Author:
भारती