जो बाइडेन

Last updated on: December 21st, 2020

जो बाइडेन | Joe Biden

जो बाइडेन: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति
Joe Biden: 46th President of America

जो बाइडेन पर जीवनी | Biography of Joe Biden

सामग्री Content
• जो बाइडेन का निजी जीवन व शिक्षा Personal life and education of Joe Biden
• जो बाइडेन से जुड़े विवाद Controversy related to Joe Biden
• जो बाइडेन का राजनीतिक सफ़र Political journey of Joe Biden
• जो बाइडेन और भारत का रिश्ता Relationship of Joe Biden and India
• जो बाइडेन की प्राथमिकताएं Priorities set by Joe Biden
• जो बाइडेन नेट वर्थ Joe Biden Net Worth.

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में 78 वर्ष (Joe Biden Age) के जो बाइडेन को चुना गया है। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इनके साथ ही भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

जो बाइडेन एक बहुत ही नामी-गिरामी अमेरिकी राजनेता है, जो साल 2009 से साल 2017 तक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में उपराष्ट्रपति के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उस समय के राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो बाइडेन की कई बार तारीफ करते हुए पाए गए। बराक ओबामा ने जो बाइडेन को अमेरिकी इतिहास का शेर बताया था और अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ देकर उनको सम्मानित किया था। यह सम्मान लेते हुए जो बाइडेन बहुत ही भावुक हो गए थे। बता दें की जैसे भारत में भारत रत्न की उपाधि का महत्व है उसी प्रकार अमरीका में मेडल ऑफ फ्रीडम है।

Joe Biden

Age78 वर्ष
DOB20 नवंबर 1942
Birth Placeपेंसिलवेनिया, स्क्रैंटॉन, यूनाइटेड स्टेट
Father Nameजोसेफ आर. बाइडेन सीनियर
Mother Nameकैथरीन यूजेनिया जीन फिनेगन
Wife Nameनिलिया
Wife Second Nameजिल बाइडेन
Net Worth$ 9 मिलियन
Party Nameडेमोक्रेटिक पार्टी

जो बाइडेन का निजी जीवन व शिक्षा Personal life and Education of Joe Biden

जो बाइडेन का पूरा नाम जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन है। उनका जन्म 20 नवंबर 1942 में पेंसिलवेनिया, स्क्रैंटॉन, यूनाइटेड स्टेट में हुआ था। उनके पिता का नाम जोसेफ आर. बाइडेन सीनियर(Joseph R. Biden Sr.) था जो उस समय भट्टों की सफाई का काम किया करते थे तथा उनकी माता कैथरीन यूजेनिया जीन फिनेगन एक गृहणी थी।

जो बाइडेन एक उच्च मध्यम वर्ग परिवार से थे। वह अपने सभी भाई बहनो मे सबसे बड़े थे। इनके दो भाई व एक बहन थी। आर्थिक तंगी के कारण वर्ष 1955 में इनके पूरे परिवार को विलमिंगटन, डेलावेयर(Wilmington, Delaware) जाना पड़ा। जहां उनके पिता को पुरानी कारों को बेचने की नौकरी मिली। वही से बाइडेन ने Joe Biden Educationयूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर से अपनी शिक्षा पूरी की और सिराकस यूनिवर्सिटी से अपनी लॉ की डिग्री प्राप्त की।

जो बाइडेन को बचपन से ही लोगों के आगे भाषण देने में दिक्कत होती थी, वह अक्सर बीच में बोलते बोलते रुक जाया करते थे या एक ही बात को दोहराया करते थे। इस चीज को सुधारने के लिए जो बाइडेन ने कड़ी मेहनत की।

27 अगस्त 1966 में जो बाइडेन Joe Biden Wife – निलिया (Neilia Hunter) से विवाह किया जिससे उनकी तीन संताने हुई। 8 दिसंबर 1972 में जो बाइडेन की पत्नी और उनकी 1 वर्ष की बेटी की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। और उनके दोनों बेटों को बहुत ही गहरी चोटें आई थी। इस दुर्घटना के बाद जो बाइडेन ने राजनीति छोड़ने का निर्णय लिया था लेकिन एक अच्छा राजनेता होने के कारण लोगों ने उनसे आग्रह किया कि वह राजनीति ना छोड़े।

इस त्रासदी के बाद जो बाइडेन रोज अपने बेटों से मिलने के लिए विल्मिंगटन (Wilmington) और वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) के बीच एमट्रैक ट्रेन से सफर करते थे। इसी कारण उन्हें ‘एमट्रैक जो’ के नाम से भी जाना जाता था। साल 1977 में जो बाइडेन ने Joe Biden Wife – जिल बाइडेन(Jill Biden) से विवाह किया। जिससे उनकी एक बेटी हुई । 2015 में उन्होंने अपने एक पुत्र को मस्तिष्क कैंसर के कारण खो दिया था।

जो बाइडेन से जुड़े विवाद Controversy related to Joe Biden

जो बाइडेन कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। एक बार बाईडेन पर ब्रिटिश लेबर पार्टी के नील किन्नौक के भाषण को चोरी करने का आरोप भी लगा था।

वर्ष 2007 में बाइडेन ने कहा था कि इराक के ग्रीन जोन में उन्हें गोली लगी थी, परन्तु बाद में उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल उस जगह पर थे जहां गोली चली थी।

इसके अलावा बाईडेन ने यह स्वीकार किया था कि अपनी लॉ की शिक्षा के दौरान उन्होंने कानून की समीक्षा का लेख चोरी किया था।

1993 में सीनेट ऑफिस में काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

जो बाइडेन का राजनीतिक सफ़र Political Journey of Joe Biden

चुनाव जीतने के बाद बाइडेन अमेरिका के अब तक के सबसे जादा आयु के राष्ट्रपति है। 1972 में बाइडेन केवल 29 वर्ष की आयु में अमेरिकी सीनेटर बन गए। वह 6 बार सीनेटर रह चुके हैं और अब राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

जो बाइडेन 2008 और 2012 मे राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यालय में 47वें अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।

जो बाईडेन पहले भी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वर्ष 1988 और 2008 में मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन तब उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।

जो बाइडेन को अमरीकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का काफी करीबी जाना जाता है। 2017 में ओबामा ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तुत किया था।

जो बाइडेन ने राजनीति में आने से पहले कुछ समय तक एक वकील के रूप में भी कार्य किया था।

जो बाइडेन और भारत का रिश्ता Relationship of Joe Biden and India

भारत और जो बाइडेन का रिश्ता पुराना है। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वर्ष 2006 में बाइडेन ने कहा था कि यह उनका सपना है कि वर्ष 2020 में जो दो सबसे करीबी देश होंगे, वह भारत और यूनाइटेड स्टेट होंगे। जो बाइडेन ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर अमरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर वह कभी भी राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो भारत के सामने उपस्थित संकटों से लड़ने में भारत के साथ खड़े रहेंगे।

इसके साथ-साथ उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत और जलवायु में हो रहे परिवर्तन को लेकर चर्चा करने की बात की थी।

उनका मानना है कि भारत और अमेरिका अगर करीबी दोस्त बन जाए तो पूरी दुनिया सुरक्षित हो जाएगी।

जो बाइडेन की प्राथमिकताएं Priorities set by Joe Biden

अपने भाषण के दौरान बाइडेन ने कोरोनावायरस को रोकने के कुछ सुझाव दिए थे। उन्होंने कोरोनावायरस निरीक्षण को आसानी से उपलब्ध कराने की बात कही थी। भविष्य में वैक्सीन आने पर उसे सस्ती उपलब्ध करने की बात रखी और इसके अतिरिक्त रोगियों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाए इसपर अपने विचार व्यक्त किए।

इसके साथ-साथ बाइडेन की अन्य कई प्राथमिकताएं हैं जैसे- अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना, स्वास्थ देखभाल से जुड़े ढांचे का विस्तार करना, शिक्षा में अधिक निवेश करना और अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना।

जो बाइडेन नेट वर्थ Joe Biden Net Worth

जो बाइडेन का बचपन वैसे तो बहुत ही संघर्ष में बीता लेकिन वक़्त के साथ साथ जो बाइडेन ने खुद को एक सफल व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया। साल 2016, 2017 और 2018 के आयकर रिटर्न और फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार उनकी कुल संपत्ति $ 9 मिलियन है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि जो बाइडेन एक बहुत ही सफल राजनेता है और एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक है। बचपन से लेकर उनका राजनीति तक का सफर बहुत ही रोमांचक और मुश्किलों से भरा रहा। वह अपने पिता को अपना आदर्श मानते है। इतनी मुश्किलों का सामना करने के बाद भी उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। आशा है की बाइडेन से भारत का रिश्ता मजबूत और प्रगतिशील साबित हो।

यह भी पढ़े
कमला हैरिस