Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu’s Biography in Hindi

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu's Biography in Hindi
Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu’s Biography in Hindi | मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की जीवनी

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu’s Biography in Hindi | मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की जीवनी

भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। सबसे खास बात ये है कि भारत को यह खिताब 21 साल बाद मिला है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हरनाज को बधाई संदेश दिए गए। आइए मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू की जीवनी जाने।

नामहरनाज कौर संधू
जन्मतिथि3 मार्च 2000
जन्म स्थानचंडीगढ़, पंजाब
आयु21 वर्ष
माता का नामरबिंद्र कौर संधू
पिता का नामप्रीतमपाल सिंह संधू
भाई का नामहरनूर सिंह संधू
पैसामॉडलिंग
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मसिख
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
अवार्डफेमिना मिस इंडिया, मिस दिवा 2021, मिस यूनिवर्स 2021
Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu’s Biography in Hindi | मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की जीवनी

हरनाज संधू का प्रारंभिक जीवन

हरनाज कौर संधू ने 3 मार्च साल 2000 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्म लिया। उनकी माता का नाम रबिंद्र कौर संधू है। वहीं उनके पिता का नाम प्रीतमपाल सिंह संधू है। उनका एक भाई भी है जिसका नाम हरनूर सिंह संधू है। हरनाज का परिवार पंजाब के गुरदासपुर से ताल्लुक रखता है। हालांकि वे चंडीगढ़ के पास मौजूद माहोली शहर में रहते हैं।

हरनाज संधू की शैक्षणिक योग्यता

हरनाज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल से पूरी की है। आगे जाकर उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। वर्तमान समय में वे लोक प्रशासन में एम ए. कर रही हैं।

हरनाज संधू का करियर

हरनाज संधू हमेशा से ही फैशन, मॉडलिंग की दुनिया में काम करना चाहती थी। उनका पहला फोटोशूट हसल स्टूडियो में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर आर्यमन भाटिया द्वारा किया गया, जो कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्थित है। साल 2017 में ही हरनाज ने अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान कॉलेज के एक शो में पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया और इसके बाद से ही वह मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ते रही। मॉडलिंग के साथ हरनाज संधू कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इनमें से ‘पाऊ बारा’ और ‘बाई जी कुट्टुंगे’ प्रमुख है। हालांकि ये दो फिल्में अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं।

उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ और मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 में खिताब जीता।

साल 2019 में जाकर हरनाज ने मिस इंडिया पंजाब का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 2019 में ही फेमिना मिस इंडिया 2019 में भाग लिया। यहां उन्होंने टॉप 12 में अपनी जगह बनाई।

आगे जाकर 16 अगस्त 2021 में उन्होंने मिस दिवा 2021 में भाग लिया और इसमें उन्होंने टॉप 50 सेमीफाइनलिस्ट में अपना नाम दर्ज किया। इसके कुछ दिनों बाद यानी कि 23 अगस्त को वह 20 फाइनलिस्टों में से एक चुनी गई। इस प्रतियोगिता का फिनाले मुंबई में आयोजित किया गया और इसमें हरनाज संधू विजेता बनी। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता के लिए इजरायल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 12 दिसंबर 2021 को इजरायल में आयोजित की गई और सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। हरनाज सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतने वाली भारत की तीसरी महिला बन चुकी हैं। उनसे पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन और लारा दत्ता इस खिताब को जीत चुके हैं। अभिनेत्री लारा दत्ता को मिस यूनिवर्स का यह खिताब साल 2000 में मिला जबकि सुष्मिता सेन को यह खिताब 1994 में हासिल हुआ था। आपको बता दें, भारत को यह खिताब 20 साल बाद मिला है।

हरनाज संधू का व्यक्तिगत जीवन

हरनाज को फैशन और मॉडलिंग के अलावा एडवेंचर गेम्स खेलना पसंद है। वे हॉर्स राइडिंग, स्विमिंग और ट्रैवलिंग जैसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद करती हैं।

हरनाज अब मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं, लेकिन एक समय था जब उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था। स्कूल के दिनों में वे बहुत पतली हुआ करती थी जिस वजह से उनके सहपाठी उनका मजाक बनाया करते थे। इस बात से वह इतनी परेशान हो चुकी थी कि वे डिप्रेशन की चपेट में आ गई। हालांकि, उनके परिवार ने उनका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौटाने में उनकी मदद की। जिस वजह से वह डिप्रेशन से बाहर आ सकी।

आज उनका आत्मविश्वास इतना प्रबल हो चुका है कि वह मिस यूनिवर्स का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं। हरनाज को खाने-पीने का बहुत शौक है। हालांकि वे खाने के साथ ही फिटनेस पर भी काफी ज्यादा ध्यान देती हैं।

हरनाज का गाउन डिजाइनर

जब हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया, तब उस दौरान उन्होंने एक काफी खूबसूरत गाउन पहना था। इस गाउन की खूबसूरती और उसके डिजाइनर को लेकर भी काफी चर्चा हुई। दरअसल उनका यह गाउन मशहूर डिजाइनर सायशा शिंदे द्वारा डिजाइन किया गया था जो कि एक ट्रांसजेंडर हैं।

दरअसल, सायशा शिंदे को पहले स्वप्निल शिंदे के नाम से जाना जाता था। उन्होंने साल 2021 की शुरुआत में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये ऐलान किया था कि वे एक ट्रांसवुमन हैं। और तब से उन्हें सायशा शिंदे के नाम से जाना जाता है। उन्होंने ही हरनाज संधू का फिनाले गाउन डिजाइन किया था।

अगर बात करें हरनाज के गाउन की तो इस गाउन को वी-नेकलाइन के साथ बनाया गया था। इस गाउन में कढ़ाई, सिक्विन और पत्थरों का काम किया गया था।

Loudspeakerलिली सिंह की जीवनी

Loudspeakerकल्पना चावला की जीवनी

Loudspeakerपी.टी. उषा की जीवनी

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu’s Biography in Hindi (मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की जीवनी), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।