शिखर धवन की जीवनी

Last updated on: September 8th, 2021

Biography of Shikhar Dhawan in Hindi
शिखर धवन की जीवनी | Biography of Shikhar Dhawan | Jivani | Jivan Parichay | Life History | Wife | Kids | Information in Hindi

Biography of Shikhar Dhawan in Hindi | शिखर धवन की जीवनी

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को आखिर कौन नहीं जानता। वह अपने गजनी हेयर स्टाइल तथा घुमावदार मूछों की वजह से फैंस के बीच गब्बर के नाम से जाने जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं शिखर धवन के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब वे क्रिकेट छोड़ना चाहते थे। दरअसल, घरेलू क्रिकेट खेलने के दौरान हमेशा चयनकर्ता उनकी अनदेखी करते थे जिस वजह से वह निराश हो चुके थे।

शिखर धवन के उतार-चढ़ाव भरे जीवन के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-

नामशिखर धवन
अन्य नामगब्बर, डैडी डी, जाट जी
पेशाक्रिकेटर
जन्म तिथि5 दिसम्बर 1985
आयु (2021)35 वर्ष
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
पिता का नाममहेंद्र पाल धवन
माता का नामसुनैना धवन
बहन का नामश्रेष्ठा धवन
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितितलाकशुदा (8 Sept 2021)
पूर्व पत्नी का नामआयशा धवन
बच्चेरिया, आलियाह, जोरावर
धर्महिंदू
शौकटेबल टेनिस, बैडमिंटन, योग करना, किताबें पढ़ना
ऊंचाई5’11”
वजन82 किलो
जर्सी नंबर42 (पुराना नंबर 25)
नेट वर्थ$ 13 Million
शिखर धवन की जीवनी | Biography of Shikhar Dhawan | Jivani | Jivan Parichay | Life History | Wife | Kids | Information in Hindi

शिखर धवन का प्रारंभिक जीवन (Shikhar Dhawan’s Early Life)

5 दिसंबर 1985 को भारत के क्रिकेटर शिखर धवन का जन्म हुआ। वह दिल्ली में पैदा हुए हालांकि उनका परिवार पंजाब के लुधियाना से है। वह एक पंजाबी खत्री परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन वे दिल्ली में ही निवास करते हैं। शिखर धवन के पिता-माता का नाम महेंद्र पाल धवन और सुनैना धवन है। इसके अलावा उनकी बहन भी है जिनका नाम श्रेष्ठा धवन है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, मीरा बाग, दिल्ली से की। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है।



हार्दिक पांड्या की जीवनी

शिखर धवन का क्रिकेट में करियर (Shikhar Dhawan’s Cricket Career)

शिखर धवन जब सिर्फ 12 वर्ष के थे तभी से उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में कदम रख दिया था। शिखर धवन को अपने चचेरे भाई को देखकर क्रिकेट को लेकर रुचि जागी थी। आगे जाकर उनके माता-पिता ने सॉनेट क्रिकेट क्लब में उनका दाखिला करवाया। इस दौरान उनके कोच तारक सिन्हा थे।

आपको बता दें, तारक सिन्हा ने 12 ऐसे क्रिकेटर्स को ट्रेनिंग दी है जिन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। शुरुआती दौर में शिखर धवन ने एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलना शुरू किया था।

साल 2004 में शिखर धवन ने अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए खेला. उन्होंने 7 पारियों में 505 रन बनाए। उस दौरान उनकी बैटिंग एवरेज 84.6 थी जिस वजह से उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना गया।

आगे जाकर उन्होंने साल 2004 से 2005 तक दिल्ली के लिए खेला व दिल्ली रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल हुए। जब वे दिल्ली के लिए खेल रहे थे उस दौरान उन्होंने आठ मैचों में करीब 570 रन बनाए।

साल 2007 और 2008 में शिखर धवन की टीम को रणजी खिताब से नवाजा गया जिसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

उनके वनडे करियर की शुरुआत अक्टूबर वर्ष 2010 में हुई जब ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध विशाखापट्टनम में खेल रहे थे।

इसके बाद 14 मार्च 2013 को शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

साल 2020 में शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला तथा इसमें ऐतिहासिक बल्लेबाजी की। उन्होंने IPL में लगातार दूसरी बार शतक बनाया। उनके द्वारा 61 गेंदों में 106 रन की पारी खेली गई जिसमें उन्होंने कुल 12 चौके और 3 छक्के मारे।

शिखर धवन की पूर्व पत्नी, बच्चे (Shikhar Dhawan’s Marriage, Ex-Wife & Kids)

शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी की थी। बता दें, आयशा मुखर्जी उनसे उम्र में 10 वर्ष बड़ी है तथा वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की निवासी है। आयशा के पिता बंगाली है जबकि उनके माता ब्रिटिश है।

आयशा और धवन की मुलाकात हरभजन सिंह ने फेसबुक के जरिए करवाई थी। आयशा एक बॉक्सर भी रह चुकी हैं और शिखर धवन से शादी से पहले ही वे दो बेटियों की मां भी थी। साल 2014 में शिखर धवन का एक बेटा हुआ जिसका नाम जोरावर धवन रखा। बता दें कि शिखर धवन और आयशा का 8 Sept 2021 को तलाक हो चुका है।



उसैन बोल्ट की जीवनी

शिखर धवन को लेकर विवाद (Controversy over Shikhar Dhawan)

29 दिसंबर 2017 को शिखर धवन अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन जा रहे थे। दरअसल वे अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए हवाई यात्रा कर रहे थे। लेकिन इस दौरान आयशा और उनके बच्चे को दुबई एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया क्योंकि उनके पास उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र उस दौरान उपलब्ध नहीं थे।

शिखर धवन के पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

  • उन्होंने वर्ष 2010 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच में डेब्यू किया था।
  • शिखर धवन को साल 2013 में CEAT इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ ईयर से नवाजा गया।
  • साल 2013 में उन्हें आईसीसी वर्ल्ड XI में चयनित किया गया ।
  • साल 2014 में उन्हें विसडेन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर (Wisden Cricketers of the Year) से सम्मानित किया गया।
  • साल 2018 में उन्हें CEAT बैट्समैन ऑफ द ईयर से नवाजा गया।
  • शिखर धवन ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 में भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाएं।
  • शिखर धवन ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने 100वे वनडे के बाद 4309 रन बनाए गए।
  • शिखर धवन ने साल 2013, 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएं।
  • शिखर धवन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 2 गोल्डन बैट लगातार मिले।
  • साल 2018 के एशिया कप में उनके द्वारा सर्वाधिक रन बनाए गए।
  • साल 2018 में उनके द्वारा 1 साल के अंदर सबसे ज्यादा T20 स्कोर बनाए गए।

शिखर धवन के बारे में दिलचस्प तथ्य (Interesting facts about Shikhar Dhawan in Hindi)

  • शिखर धवन को कट शॉट खेलना अच्छा लगता है।
  • शिखर धवन की इंडिया ब्लू में परफॉर्मेंस के बाद ही उन्हें International ODI में चयनित किया गया।
  • उनकी पूर्व पत्नी आयशा ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं।
  • शिखर धवन की पूर्व पत्नी के पिता बंगाली है जबकि उनकी मां ब्रिटिश है हालांकि वह बंगाली में भी धाराप्रवाह बात कर सकती हैं।
  • शिखर धवन की पूर्व पत्नी उनसे 10 वर्ष उम्र में बड़ी है।
  • आयशा की ज्यादा आयु का होने की वजह से धवन को अपने परिजनों को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
  • शिखर धवन और आयशा को टैटू बनवाना पसंद है। जब धवन 15 साल के थे तब उन्होंने अपना पहला टैटू बनवाया था। शिखर के बाएं हाथ में टैटू है जबकि आयशा की पीठ पर एक टैटू बना हुआ है।
  • शिखर धवन की मुलाकात अपनी पत्नी आयशा से फेसबुक के जरिए हुई थी।
  • शिखर धवन को जब राष्ट्रीय टीम से लगातार अस्वीकृत किया गया तब उन्होंने एक बार क्रिकेट छोड़ने का निर्णय भी लिया था।
  • शिखर धवन लगातार वर्कआउट करना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि इससे खेल में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
  • शिखर धवन फैशन में रुचि रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें ‘द मैन’ मैग्जीन के कवर में शामिल किया गया था।
  • शिखर धवन के फैंस उन्हें गब्बर के नाम से जानते हैं वहीं उनके साथी खिलाड़ी उन्हें जाट जी के नाम से पुकारते हैं।



विराट कोहली की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।