रोहित शर्मा की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-rohit-sharma-biography-jivani-jivan-parichay-family-wife-daughter-life-history-information-in-hindi/
रोहित शर्मा की जीवनी | Who is Rohit Sharma | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Daughter | Life History | Information in Hindi

रोहित शर्मा की जीवनी | Rohit Sharma Biography in Hindi

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं। उनकी बल्लेबाजी देखकर अच्छे-अच्छों के छक्के छूट जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करने के बाद यह मुकाम हासिल किया है, जो शायद ही कोई कर सके। रोहित शर्मा देश के करोड़ों क्रिकेट फैंस के चहेते भी हैं।

आइए जानते हैं उनके संघर्ष पूर्ण जीवन के बारे में-

पूरा नामरोहित गुरुनाथ शर्मा
अन्य नामरोहित शर्मा, हिटमैन, रो, शाना
पेशाक्रिकेटर
जर्सी नंबर45
जन्म तिथि30 अप्रैल 1987
आयु (2021)33 वर्ष
जन्म स्थाननागपुर, महाराष्ट्र
पिता का नामगुरुनाथ शर्मा
माता का नामपूर्णिमा शर्मा
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामरितिका सजदेह
धर्महिंदू
ऊंचाई5’8″
वजन72 किलोग्राम
नेटवर्थ145 करोड़
रोहित शर्मा की जीवनी | Who is Rohit Sharma | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Daughter | Life History | Information in Hindi

रोहित शर्मा का प्रारंभिक जीवन (Early Life of Rohit Sharma)

30 अप्रैल 1987 को रोहित शर्मा का जन्म हुआ। वह महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित बसोड़ में पैदा हुए। जैसे ही रोहित डेढ़ साल के हुए तभी उनका पूरा परिवार मुंबई के डोंबिवली में बस गया। उनकी माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है जो कि विशाखापट्टनम से हैं।

यही वजह है कि रोहित शर्मा तेलुगु में धारा प्रवाह बोल सकते हैं। वही उनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है जो कि एक ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोर हाउस में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे। रोहित के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी नहीं थी तथा उनके माता-पिता एक रूम के कमरे में रहते थे। यही वजह थी कि उन्हें उनके दादा-दादी के पास बोरीवली में भेजा गया।

छुट्टियों के दिनों में वह अपने माता-पिता से मुलाकात करने आया करते थे। इसके अलावा रोहित के एक भाई भी है उनका नाम विशाल शर्मा है। बचपन से ही रोहित शर्मा का क्रिकेट को लेकर रुझान बेहद ज्यादा था यही वजह थी कि टीवी में आने वाला कोई भी मैच वे मिस नहीं करते थे।

वे बचपन में गली क्रिकेट खेला करते थे लेकिन अपने शॉर्ट की वजह से पड़ोसियों की खिड़कियों के कांच तोड़ देते थे। एक बार तो इसी संबंध में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।



शिखर धवन की जीवनी

रोहित शर्मा की शिक्षा (Rohit Sharma’s Education)

रोहित शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल से पूरी की तथा आगे जाकर उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई के लिए रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रवेश किया।

रोहित शर्मा का निजी जीवन (Rohit Sharma’s Marriage, Wife & Daughter)

रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। दरअसल, रितिका रोहित शर्मा के बचपन की दोस्त तथा उनकी स्पोर्ट्स मैनेजर रह चुकी हैं। हालांकि इससे पहले रोहित शर्मा का नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा जा चुका है। उनके बारे में कहा जाता है कि स्कूल के समय उन्होंने एक लड़की को प्रपोज किया था।

वहीं इसके बाद उनका नाम सोफिया हयात से भी जुड़ा। सोफिया ने रोहित शर्मा की डबल सेंचुरी के बाद ट्विटर पर अपनी न्यूड तस्वीरें साझा कर दी थी। हालांकि उनके रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं हुई।

रोहित ने अप्रैल 2015 में रितिका से सगाई की और उन्होंने 13 दिसंबर 2015 में शादी की। इसके बाद 30 दिसंबर 2018 को समायरा शर्मा का जन्म हुआ।

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर (Rohit Sharma’s Cricket Career)

वर्ष 1999 में रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। उनके चाचा ने अपने पैसों से उन्हें एक क्रिकेट कैंप में भर्ती करवाया था। उन दिनों वहां के कोच दिनेश लाड हुआ करते थे।

उनके कोच ने ही उनके बल्लेबाजी के टैलेंट को पहचाना तथा उसे विकसित किया। रोहित के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से वे कोई भी शार्ट खुलकर नहीं खेलते थे। उन्हें इस बात का डर था कि यदि बल्ला टूट जाएगा तो वे नया बल्ला नहीं खरीद पाएंगे।

रोहित भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए तथा 20 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला मैच 23 जून 2007 को खेला। उन्होंने आयरलैंड के विरुद्ध मैच खेला था। आगे जाकर उन्होंने 19 सितंबर 2007 को पहला 20-20 अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था।

साल 2013 में वह एकदिवसीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज बने। उसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलें। टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया जिसमें उन्होंने दो शतक लगाए। वे पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले ही 108 एकदिवसीय मैच खेल चुके थे।

साल 2014 में रोहित शर्मा को मुंबई रणजी टीम का कप्तान बनाया गया। 2015 के T20 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध रोहित शर्मा ने शतक लगाया जिसके बाद वह हर क्रिकेट फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

यदि बात करें रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की तो वह आईपीएल में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। शुरुआती दौर में उन्होंने डेक्कन चार्जर के साथ आईपीएल खेला लेकिन बाद में वे मुंबई इंडियन के साथ हो लिए। अब वे मुंबई इंडियंस के ही कप्तान हैं।



विराट कोहली की जीवनी

रोहित शर्मा के अवार्ड्स और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

  • रोहित शर्मा ने T20 International में 4 बार शतक बनाया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • साल 2015 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
  • साल 2019 में उन्हें ICC One Day Player of the Year से नवाजा गया।
  • रोहित शर्मा ने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाएं ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
  • रोहित शर्मा ने वनडे में 150 + की 8 पारियां खेली। वहीं क्रिकेट के भगवान यानी कि सचिन तेंदुलकर ने केवल 5 पारियां ही खेली है।
  • रोहित शर्मा ने अब तक एकदिवसीय प्रारूप में 264 रन का रिकॉर्ड बनाया है।

रोहित शर्मा के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about Rohit Sharma in Hindi)

  • रोहित शर्मा भगवान गणेश के बहुत बड़े भक्त हैं। यही वजह है कि वे किसी भी दौरे से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाते हैं।
  • रोहित शर्मा को रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब बहुत पसंद है।
  • एक बार रोहित शर्मा ने अपने स्कूल इसलिए बंक किया जिससे वे वीरेंद्र सहवाग से मिल सके।
  • रोहित शर्मा कई भाषाओं का ज्ञान है वह मराठी, अंग्रेजी, हिंदी व तेलुगु में धाराप्रवाह बोल सकते हैं।
  • रोहित शर्मा एक ऑफ स्पिनर बनना चाहते थे लेकिन कोच दिनेश लाड ने उन्हें उनकी बैटिंग क्षमता को पहचानते हुए उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में विकसित किया।
  • रोहित शर्मा शाकाहारी है हालांकि वह अंडे का सेवन करते हैं। अपने घर की परंपरा का मान रखते हुए वह अंडे बाहर ही खाते हैं।
  • रोहित शर्मा के कप्तानी के दौरान मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता। यह खिताब 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीता गया।
  • रोहित शर्मा भी धोनी की तरह ही संयम से कप्तानी करते है।
  • रोहित शर्मा ने T20 में 268 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वही सुरेश रैना के नाम पहले 265 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था।
  • रोहित शर्मा बहुत अधिक सोते हैं लेकिन फिर भी वह अपने फिटनेस को मेंटेन करके रखते हैं।


हार्दिक पांड्या की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।