अनन्या पांडे की जीवनी

https://helphindime.in/biography-jivani-information-of-ananya-pandey-in-hindi/
अनन्या पांडे की जीवनी | Biography of Ananya Pandey in Hindi

अनन्या पांडे की जीवनी | Biography of Ananya Pandey in Hindi

पिछले कुछ वर्षों में बहुत से नए कलाकारों ने बॉलीवुड में एंट्री ली है। इन कलाकारों में खास रूप से युवा कलाकार अधिक हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक कलाकार है अनन्या पांडे। कुछ वर्ष पहले ही बॉलीवुड में इन्होने कदम रखे और अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बहुत जल्दी नाम कमा लिया।

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली अनन्या पांडे देश के युवाओं की सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

नाम (Name)अनन्या पांडे
जन्म (Ananya Pandey date of birth)30 अक्टूबर 1998
जन्म स्थान (Ananya Pandey birth place)मुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता (Ananya Pandey nationality)भारतीय
धर्म(Ananya Pandey religion)हिंदू
राशि (Ananya Pandey zodiac sign)वृश्चिक (Scorpio)
पिता का नाम (Ananya Pandey father name)चंकी पांडे
माता का नाम (Ananya Pandey mother name)भावना पांडे
बहन (Ananya Pandey sister name)रिसा पांडे
विवाह (Ananya Pandey marital status)अविवाहित
स्कूल (Ananya Pandey education/school)धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेज (Ananya Pandey education/college)एंजिल्स यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफ़ोर्निया, लॉस एंजेलिस
पेशा (Ananya Pandey occupation)अभिनेत्री
वजन (Ananya Pandey weight)50 किलोग्राम
कद (Ananya Pandey height)1.70 मीटर
अनन्या पांडे की जीवनी | Biography of Ananya Pandey in Hindi

अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998, मुंबई में हुआ था। अनन्या के पिता एक प्रसिद्ध कलाकार हैं। जिनका नाम चंकी पांडे है। उनकी माता का नाम भावना पांडे है। अनन्या की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम रीसा पांडे है। 

पंकज त्रिपाठी की जीवनी

शिक्षा (Ananya Pandey education qualification)

अनन्या पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से प्राप्त की। आगे की शिक्षा के लिए वह फ़िलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस में फैशन स्टडी में स्नातक (graduation) कर रही हैं। 

मॉडलिंग में कदम – 2017 में उन्हें पेरिस में होने वाले वैनिटी फेयर (Vanity fair) मैगज़ीन के Le Bal des débutantes event कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस प्रतियोगिता में अनन्या ने भाग लिया था, जो कि बहुत बड़ी बात है। यह मैगज़ीन बहुत ही प्रसिद्ध है और इस कार्यक्रम में दुनिया भर से केवल 20- 25 लड़कियां को ही चुना जाता है। अनन्या ने इतने बड़े कार्यक्रम में केवल 19 वर्ष की आयु में भाग लिया, जो कि भारत के लिए गर्व की बात है। इसके साथ अनन्या यूरोप के डेनिम ब्रांड ONLY की ब्रांड एंबेसडर है। इसके साथ ही अनन्या सबसे कम उम्र वाली लक्मे कंपनी की भी ब्रांड एंबेसडर है। अनन्या लैक्मे  लिप लव के प्रसारण के लिए मॉडलिंग का काम करती हैं। 

मनोज बाजपेयी की जीवनी

फिल्मी करियर की शुरुआत (Ananya Pandey film career & movies list)

अनन्या ने बॉलीवुड में 2019 में आई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ने भी काम किया था। धर्मा प्रोडक्शन के द्वारा बनाई गई या फ़िल्म काफी बड़े बजट की फिल्म थी। यह फ़िल्म युवा और कॉलेज लाइफ के ऊपर बनाई गई थी। हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म को नापसंद किया लेकिन इस फ़िल्म में अनन्या पांडे  के अभिनय की काफी सराहना हुई। 

इसके बाद 2019 में आई “पति पत्नी और वह” में अनन्या ने मुख्य किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडणेकर और कार्तिक आर्यन ने काम किया था। यह फिल्म एक तरह की कॉमेडी फिल्म थी और इसे लोगों ने पसंद किया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडणेकर ने पति-पत्नी का अभिनय और अनन्या ने कार्तिक की गर्लफ्रेंड का पात्र निभाया था। 

2020 में हम अनन्या को ईशान खट्टर के साथ आने वाली फिल्म “खाली पीली” में देख चुके है, 2021 में भी उनकी कई फिल्में आने वाली है।

रसिका दुग्गल की जीवनी

अनन्या को मिले अवार्ड (Awards)

2020 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू

फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

2020 ज़ी सिने अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू

फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

2019 स्क्रीन अवॉर्ड फॉर बेस्ट फ्रेश टैलेंट

फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

अनन्या को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, जिसकी झलक उनकी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” में देखी जा सकती है। 

इसके साथ अनन्या को घूमने फिरने का बहुत शौक है। अक्सर वह दूसरे अभिनेताओं के बच्चों के साथ घूमते हुए दिखाई पड़ती हैं। अनन्या को पिज़्ज़ा और चॉकलेट खाना बहुत पसंद है। 

उनके मन पसंदीदा कलाकारों की बात की जाए तो उन्हें वरुण धवन, रणवीर सिंह पसंद हैं। हॉलीवुड अभिनेताओं में उन्हें लेनार्डो डिकैप्रियो पसंद है।

उनकी पसंदीदा अभिनेत्री में दीपिका पादुकोण, एम्मा वाटसन, जेनिफर लॉरेंस आदि हैं। 

उनकी पसंदीदा फिल्म में बॉलीवुड की “2 स्टेट्स” और “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” है। हॉलीवुड की बात की जाए तो उन्हें “50 फर्स्ट डेट्स”, “हैरी पॉटर” और “द डार्क नाइट राइजेज” पसंद है।

अनन्या पांडे बॉलीवुड की सबसे प्रिय और चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। आशा है इन्हें अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त होगी और ये हमें सुपरहिट फिल्में देती रहेंगी।

नेहा कक्कड़ की जीवनी

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज