कैटरीना कैफ जीवनी – Biography of Katrina Kaif in Hindi

Last updated on: October 3rd, 2020

Katrina Kaif
Image Source: Facebook

Katrina Kaif बॉलीवुड की उन मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए भाषाओं और उनके लहजे पर काम करने के साथ-साथ हर वो काम किया है, जो इस फ़िल्मी दुनिया मैं अपना स्थान बनाने के लिए ज़रूरी होता हैं। उनकी इस मेहनत की प्रशंसा भारत के लाखों लोगोने पुरस्कृत की है। लेकिन बोहोत ही कम लोग उनकी जिंदगी के सफर के बारे में जानते हैं। बाहर से दिखनेवाले glamour के पीछे कई सालोंकी मेहनत, त्याग, और हिम्मत की ये एक मिसाल हैं।

Early life & Background(प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि):

Katrina Kaif का जन्म 16 जुलाई 1983 को Hongkong में हुआ था। उनकी माँ का नाम सुजेन हैं। उनके पिता (मोहम्मद कैफ) एक ब्रिटिश व्यवसायी हैं।
पिता कश्मीरी वंश के हैं और उनकी माँ (सुज़ैन, जिसे सुज़ाना भी लिखा जाता है) एक अंग्रेजी वकील और चैरिटी कार्यकर्ता थी। Katrina Kaif के सात भाई बहन हैं: तीन बड़ी बहनें (स्टेफ़नी, क्रिस्टीन और नताशा), तीन छोटी बहनें (मेलिसा, सोनिया और इसाबेल) और एक बड़ा भाई माइकल।

Katrina Kaif के माता-पिता का तलाक तब हुआ जब वह काफी छोटी थी, और उनके पिता अमेरिका मे रहते हैं। कटरीना ने अपने एक मुलाखत में कहा हैं कि उनकी परवरिश में उनके पिता का कोई प्रभाव नहीं था, और उनकी परवरिश उनकी माँ ने ही की हैं।

Hongkong में पैदा होने के बाद, वह चीन, जापान, फ्रांस, स्विटज़रलैंड और कई पूर्वी यूरोपीय देशों मैं रह चुकी हैं। और फिर लंदन आ गयी थी।

बहुत कम लोग जानते हैं कि, Katrina Kaif ने किशोरी के रूप में ही अपना पहला मॉडलिंग असाइनमेंट प्राप्त किया और बाद में एक फैशन मॉडल के रूप में अपना कैरियर बनाया।

लंदन में एक फैशन शो में, फिल्म निर्माता कैजाद गुस्ताद ने Katrina Kaif को देखा और उन्हें एक महत्वपूर्ण लेकिन व्यावसायिक दौर पे विफलता प्राप्त BOOM (2003) फ़िल्म में कास्ट किया। भारत में Katrina Kaif ने मॉडलिंग असाइनमेंट भी प्राप्त किए। हालाँकि, हिंदी की कम जानकारी के कारण फिल्म निर्माता उन्हें कास्ट करने से हिचकिचा रहे थे।
लेकिन हार न मानते हुए उन्होंने हिंदी भाषा और हिंदी तौर-तरीके सीख ही लिये। उसकेबाद बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्मों की एक श्रृंखला के साथ उन्होंने अपना सफर शुरू किया।

अपनी निजी जीवन के बारे में कम बात करनेवाली Katrina Kaif के Salmaan Khan के साथ रिश्ते की अफवाहें पहली बार 2003 में सामने आईं, लेकिन 2010 के break-up के बाद Katrina Kaif ने इसे अपना पहला गंभीर रिश्ता बताया।

उनके ब्रेकअप की कथित वजह कहा जाता हैं की अजब प्रेम की गजब कहानी के फिल्मांकन के दौरान Ranbir Kapoor के साथ बढ़ती नजदीकियां थीं। हालांकि Katrina Kaif और Ranbir Kapoor द्वारा इस बात का खंडन किया गया था, लेकिन अगस्त 2013 में, इबिजा में छुट्टी पर Ranbir Kapoor और Katrina Kaif की तस्वीरें स्टारडस्ट द्वारा लीक की गईं.

Katrina Kaif ने मीडिया को एक खुला पत्र भी प्रकाशित किया जिसमें कहा गया था कि वह गोपनीयता भंग होने से “परेशान, व्यथित और दुखी” है।

Katrina Kaif का अपने परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता हैं। कटरीना की मां ईसाई हैं और उनके पिता मुस्लिम हैं, कटरीना को सभी धर्मों का पालन करने की शिक्षा बचपन से मिली हैं। उनका कहना है कि वह “भगवान में दृढ़ विश्वास रखती हैं” ।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने 2009 में बताया कि वह सिद्धिविनायक मंदिर, माउंट मैरी चर्च और सूफी मंदिर अजमेर शरीफ दरगाह पर अपनी फिल्में रिलीज होने से पहले जाती हैं।

Also Read: Inspiring struggle stories of Bollywood actors

KAY cosmetics brand:

Katrina Kaif फिल्मों में तो सक्रिय है ही साथ में उनका खुद का cosmetic brand है यह बात शायद काम लोगो को ही पता है.
Katrina Kaif ने हाल ही में अक्टूबर 2019 (Oct 2019) में अपना खुद का cosmetic brand Kay ब्यूटी लॉन्च करके एक व्यवसायी का रूप ले लिया।
उनकी सुंदरता और कॉस्मेटिक लाइन सौंदर्य रिटेलर Nykaa के साथ साझेदारी में है। एक मुलाखत में, कैटरीना कैफ ने बताया कि वह वर्ष 2017 से अपने ब्रांड पर काम कर रही हैं।

Katrina Kaif के अनुसार वह छह बहनों के साथ रहती थी और जब वह शादियों में भाग लेने आती थी, तो वे सभी इकट्ठे होकर अपना make-up करती थीं। Katrina Kaif ने यह भी कहा कि वह हमेशा अपने make-up & cosmetic company के मालिक होने का सपना देखती थी, जो KAY cosmetic brand के launch के बाद पूरा होता नज़र आ रहा है।

Bollywood career of Katrina Kaif

MovieYear
Boom2003
Malliswari2004
Sarkar2005
Maine Pyaar Kyun Kiya?2005
Allari Pidugu2005
Humko Deewana Kar Gaye2006
Balram vs. Tharadas2006
Namastey London2007
Apne2007
Partner2007
Welcome2007
Race2008
Singh Is Kinng2008
Hello2008
Yuvvraaj2008
New York2009
Blue2009
Ajab Prem Ki Ghazab Kahani2009
De Dana Dan2009
Raajneeti2010
Tees Maar Khan2010
Zindagi Na Milegi Dobara2011
Bodyguard2011
Mere Brother Ki Dulhan2011
Agneepath2012
Ek Tha Tiger2012
Jab Tak Hai Jaan2012
Main Krishna Hoon2013
Bombay Talkies2013
Dhoom 32013
Bang Bang!2014
Phantom2015
Fitoor2016
Baar Baar Dekho2016
Jagga Jasoos2017
Tiger Zinda Hai2017
Welcome to New York2018
Thugs of Hindostan2018
Zero2018
Bharat2019
Angrezi Medium2020
Sooryavanshi2020


Katrina Kaif की इस जन्म दिवस पर हम उन्हें दिल से शुभकामनाये देते है। और उनके जीवन की सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं।