रिहाना की जीवनी

Last updated on: March 3rd, 2021

https://helphindime.in/pop-star-rihanna-biography-jivani-jivan-parichay-information-in-hindi/
रिहाना की जीवनी | Pop Star Rihanna Biography | Jivani | Jivan Parichay | Information in Hindi

रिहाना की जीवनी | Biography of Rihanna in Hindi

पॉप म्यूजिक कि दुनिया में सबसे नामी-गिरामी हस्तियों में बारबाडियन सिंगर रिहाना को गिना जाता है। रिहाना एक बेहद सफल पॉप-गायिका हैं। उन्होंने अपने म्यूजिक करियर में कई गाने ऐसे निकालें जो काफी लंबे समय तक ट्रेंड करते रहे।

इसके साथ वह उन हस्तियों में शामिल है जो कि देश दुनिया के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते है। उन्होंने अब तक कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है, जिनमें एलजीबीटीक्यू समुदाय, घरेलू हिंसा, डॉनल्ड ट्रंप शामिल है।

लेकिन अब रिहाना ने भारत से संबंधित मुद्दे पर अपनी राय रखी है जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। दरअसल, रिहाना ने किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए आंदोलन का समर्थन दिया है। आइए जानते हैं रिहाना के जीवन के बारे में:-



उसैन बोल्ट की जीवनी

नाम रिहाना
अन्य नामरोबिन रिहाना फेंटी
जन्म तिथि20 फरवरी 1988
जन्म स्थानसेंट माइकल , बारबाडोस
उम्र (2021)32 वर्ष
पिता का नाम रोनाल्ड फेंटी
माता का नाममोनिका ब्रेथवेट
भाइयों का नामरोर्री(Rorrey) और राजद फेंटी(Rajad Fenty)
पेशागायिका, फैशन डिज़ाइनर, मॉडल, फ़िल्म अभिनेत्री
ऊंचाई173 सेमी, 1.73 मीटर, 5’8 इंच
वजन60 किलो, 132 पाउंड
बालों का रंगगहरा भूरा
आंखों का रंगहरा
राशिमीन
धर्मईसाई
विद्यालयचार्ल्स एफ. ब्रूमे मेमोरियल प्राइमरी स्कूल, कॉम्बरमियर हाई स्कूल
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
रिहाना की जीवनी | Pop Star Rihanna Biography | Jivani | Jivan Parichay | Information in Hindi

रिहाना का प्रारंभिक जीवन (Rihanna’s early years)

रिहाना का जन्म 20 फरवरी 1988 को हुआ। उन्होंने बारबाडोस के सेंट माइकल में जन्म लिया। उनके पिता का नाम रोनाल्ड फेंटी है जो कि एक गोदाम पर्यवेक्षक है। वहीं उनकी माता मोनिका फेंटी जो कि एक अकाउंटेंट है। रिहाना मिश्रित है. दरअसल उनकी मां अफ्रीकी-गुयानीज़ है जो कि गुयाना की निवासी है। वहीं दूसरी और उनके पिता बारबाडियन और आयरिश है।

इसके अलावा उनके छोटे-छोटे भाई रोर्री और राजद है। रिहाना बचपन से ही गायिका बनना चाहती थी उन्होंने 7 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू किया। लेकिन रिहाना की उस समय पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

दरअसल, उनके पिता को कोकीन की लत लग गई थी जिस वजह से उनके माता-पिता के बीच में संबंध ठीक नहीं थे जिस वजह से जब रिहाना 14 साल की हुई तब ही उनके माता-पिता ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली।

रिहाना ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चार्ल्स एफ. ब्रूमे मेमोरियल प्राइमरी स्कूल में की। फिर बाद में उन्होंने कॉम्बरमियर हाई स्कूल से शिक्षा हासिल की।

जब वह 15 साल की हुई तो उन्होंने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर एक म्यूजिकल ट्रियो यानी कि संगीत तिकड़ी का गठन किया।

साल 2003 में उनकी मुलाकात अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स के साथ हुई। उन्होंने रोजर्स को अपने कुछ गाने सुनाएं जिससे रोजर काफी प्रभावित हुए जिसके बाद उन्होंने रिहाना को रिकॉर्ड करने के लिए न्यूयॉर्क आमंत्रित किया।

चार्ल्स बैबेज की जीवनी

रिहाना का करियर (Rihanna’s career)

रिहाना पहले से ही कई संगीत व गानों का निर्माण करके गायकी को प्रदर्शित कर चुकी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में अपना पहला एल्बम लॉन्च किया। इस एल्बम का नाम था “म्यूजिक ऑफ़ द सन”. इस एल्बम को लोगों से काफी प्यार मिला।

साल 2007 में उनके द्वारा “गुड गर्ल गॉन बैड” एल्बम निकाला गया जो कि पूरी दुनिया में फैल गया। इसी एल्बम की वजह से ही रिहाना को ग्रैमी अवार्ड मिला।

यह एल्बम 11 हफ्तों यूके सिंगल चार्ट पर पहले स्थान पर रहा। वहीं 2000 के दशक में रिहाना 100 हॉट फीमेल आर्टिस्ट में 2 नंबर पर शुमार रही। रिहाना ने अपने सिंगिंग के करियर में बचपन से ही मडोना, बॉब मार्ले और जेनेट जैक्सन जैसे सितारों से प्रेरणा हासिल की।

दुनिया में रिहाना के 54 मिलियन से ज्यादा एलबम तथा 210 मिलियन से ज्यादा गाने बिक चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिहाना बेहद ही बोल्ड हैं क्योंकि वह हमेशा से ही किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बहुत ही दृढ़ता से रखती हैं।

ओशो की जीवनी

रिहाना की उपलब्धियां (Rihanna’s achievements)

  • रिहाना का एल्बम ‘Unapologetic’ बिलबोर्ड 200 पर शीर्ष पर था।
  • 10 साल से ज्यादा लंबे म्यूजिक कैरियर में रिहाना को अब तक आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
  • रिहाना के म्यूजिक को सबसे ज्यादा बिकने वाली म्यूजिक हस्तियों में शुमार किया गया है क्योंकि उन्होंने कई बार 200 मिलियन से ज्यादा म्यूजिक कॉपियों को पूरी दुनिया में बेचा है।
  • उन्हें 2014 में अमेरिका की फैशन डिजाइनर परिषद(Council of Fashion Designers of America) के द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।
  • उन्होंने 2012 में अपने म्यूजिक एल्बम की 58 मिलीयन प्रतियां बेची और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला।



    अनुष्का शर्मा की जीवनी

रिहाना को लेकर विवाद (Controversy over Rihanna)

साल 2013 में रिहाना अबू धाबी गई जहां उन्होंने एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाद में वह मस्जिद के अंदर जाकर हिजाब पहनकर पोज देने लगी जिससे नाराज हुए स्थानीय लोगों ने उन्हें मस्जिद से बाहर निकाल दिया।

रिहाना ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया। यह मामला उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन के खिलाफ दर्ज किया गया। रिहाना 51 ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस देने वाली थी लेकिन इस घटना के बाद ऐसा नहीं हो पाया। इस संबंध में क्रिस ब्राउन को गिरफ्तार किया गया।

कुछ समय पहले रिहाना ने फैशन शो के दौरान एक गीत गाया। उस गीत में इस्लामिक हदीस की कुछ पंक्तियों का प्रयोग किया गया जिस वजह से इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों ने उन्हें फटकार लगाई, इसके बाद उन्हें सबसे माफी मांगनी पड़ी।

मनोज बाजपेयी की जीवनी

रिहाना के टॉप फाइव म्यूजिक वीडियो (Rihanna’s Top Five Music Videos)

यहां कुछ ऐसे गानों का जिक्र किया जा रहा है जो कि रिहाना की सफलता की कहानी के बारे में बताते हैं। यह वह गाने और म्यूजिक वीडियो हैं जिन्होंने कई सारे अवार्ड जीते और यह काफी लंबे समय तक ट्रेंड करते रहे।

रिहाना के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts about Rihanna)

  • उनका एल्बम Unapologetic और A N T I को ग्रैमी पुरस्कार मिला.
  • रिहाना का पसंदीदा विषय गणित और रसायन विज्ञान था वही वह मनोविज्ञान का अध्ययन करना चाहती थी।
  • इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस जॉर्डन(Chris Jordan) और क्रैग ब्राथवेट(Kraigg Brathwaite) भी उनके सहपाठी थे।
  • वह डैरेन सैमी के साथ सहपाठी भी थी।
  • रिहाना उन कम उम्र के कलाकारों में शामिल है जिन्होंने बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट रेटिंग जीती हो।
  • रिहाना के नाम मौजूदा समय में 8 ग्रैमी और आठ अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड है।
  • 2014 में रिहाना को अमेरिका के फैशन डिजाइनर की परिषद द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • रिहाना के माता-पिता की आपस में नहीं पटती थी इस वजह ने उन्हें बचपन से भावात्मक रूप से कमज़ोर कर दिया था।
  • रिहाना ने एक कछुआ और दो कुत्ते पाल रखे हैं ।
  • वह जब 12 साल की थी तभी उन्होंने अपने करियर में करीब 8 ग्रैमी अवॉर्ड्स 14 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स जीत लिए थे।
  • फोर्ब्स ने 2019 में रिहाना को सबसे धनी महिला संगीतकार बताया। इसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 600 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 4400 करोड़ रुपए हैं।
  • वह बारबाडोस की प्राइवेट एजेंसी के आधिकारिक राजदूत भी हैं।
  • रिहाना ने साल 2012 में 58 मिलियन गाने की प्रतियां बेची।
  • रिहाना के साथ ही उनके हर भाई बहन का नाम R अक्षर से ही शुरू होता है।
  • गायिका बनने से पहले रिहाना अपने पिता के साथ एक स्टॉल में कपड़े बेचा करती थी।
  • रिहाना ने अपने पैरों का बीमा तक किया।
  • रिहाना के दोस्त Katy Perry (कैटी पेरी) है।
  • रिहाना के पूरे शरीर में 20 से अधिक टैटू है।
  • रिहाना बारबाडोस टूरिज्म एजेंसी की भी एंबेसेडर है।
  • 2015 में रिहाना ने सैमसंग के साथ 25 मिलियन डॉलर का एक करार किया था। जिसमें उन्होंने सैमसंग गैलेक्सी रेंज प्रमोट करने की सहमति दी थी। वहीं कंपनी ने उनके एल्बम ANTI World Tour को रिलीज करने का समर्थन किया था।
  • उन्होंने अपनी पहली एल्बम साल 2005 में “म्यूजिक ऑफ द सन” के नाम से रिलीज की थी। इस एल्बम में पहले ही सप्ताह 69,000 प्रतियों की बिक्री हुई।
  • रिहाना ने अब तक कई मुद्दों में अपनी बात रखी है जिनमें एलजीबीटीक्यू समुदाय, घरेलू हिंसा, डॉनल्ड ट्रंप सम्मिलित है।
  • किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने के 24 घंटों के अंदर ही ट्विटर में उनकी फैन फोल्लोविंग में एक मिलियन की बढ़त हुई।
  • साल 2006 में रिहाना ने बीमार बच्चों की मदद के लिए एक फाउंडेशन का गठन किया।
  • साल 2012 में भी उन्होंने Clara Lionel Foundation की स्थापना की। यह संगठन पूरी दुनिया में शिक्षा तथा अन्य क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
  • रिहाना अपनी कमाई का अधिकतर पैसा दान में देती हैं।
  • मार्च 2020 में ही उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए 50 लाख डॉलर का दान दिया था।

नेहा कक्कड़ की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।