अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में रोचक तथ्य

https://helphindime.in/rochak-tathya-amazing-unknown-interesting-facts-about-albert-einstein-in-hindi/
अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में रोचक तथ्य | Rochak Tathya | Amazing Unknown & Interesting facts about Albert Einstein in Hindi

अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में रोचक तथ्य | Amazing & Interesting facts about Albert Einstein in Hindi

अल्बर्ट आइंस्टीन एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने कई वैज्ञानिक सिद्धांत दिए हैं। उन्होंने सापेक्षता का सिद्धांत (Theory of relativity) भी दिया था जो आधुनिक भौतिकी के दो स्तंभों में से एक है।

उन्होंने भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार भी जीता है। वह विज्ञान के सबसे बड़े और प्रभावशाल दार्शनिक में से एक हैं। अल्बर्ट आइंस्टीन एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक आइकन है और सभी के लिए एक प्रेरणा भी है।

चाँद के बारे में रोचक तथ्य

अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में कुछ रोचक और मजेदार तथ्य इस प्रकार हैं:

01-10 Amazing & Interesting facts about Albert Einstein in Hindi

  1. अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म जर्मनी में उल्म में 14 मार्च , 1879 को हुआ था।
  2. अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं किया क्योंकि उन्हें सख़्त अनुशासन का वातावरण पसंद नहीं था। उन्होंने 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था।
  3. अल्बर्ट आइंस्टीन ने संगीत से बहुत प्रभावित थे। वह बहुत प्रतिभाशाली संगीतकार भी थे और संगीत बजाने में आनंद लेते थे।
  4. अल्बर्ट आइंस्टीन 1895 में स्विट्जरलैंड चले गए और वही रहने लगे।
  5. अल्बर्ट आइंस्टीन ने 5 साल की उम्र से वायलिन बजाने का प्रयास करने लगे थे।बाद में उन्होंने पेशेवर ऑर्केस्ट्रा में भी प्रदर्शन किया था।
  6. अल्बर्ट आइंस्टीन 1895 में एक स्थानीय पॉलिटेक्निक के लिए एक प्रवेश परीक्षा में असफल हो गए थे।
  7. अल्बर्ट आइंस्टीन को 1901 में स्विस नागरिकता मिली थी।
  8. अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1896 में सैन्य सेवा से बचने के लिए जर्मन नागरिकता का त्याग कर दिया था।
  9. अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1903 में अपने प्रेमिका, मिलेवा मारिक (Mileva Maric) से शादी की थी। मिलेवा मैरिक, अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ ही विज्ञान की छात्रा थी। मिलेवा मैरिक से अल्बर्ट आइंस्टाइन को 2 बेटे हुए- एडुआर्ड आइंस्टीन (Eduard Einstein) और हंस अल्बर्ट आइंस्टीन (Hans Albert Einstein)।
  10. अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु के बाद, यह पता चला था कि उनकी मिलेवा से एक नाजायज बेटी भी थी। उसका नाम लिसेर्ल (Lieseral) था। लिसेरल का जन्म उनकी शादी से एक साल पहले 1902 में हुआ था। लेकिन अब किसी को नहीं पता कि वह कहां है। कुछ का मानना ​​है कि किसी ने उसे गोद ले लिया था जबकि अन्य का मानना ​​है कि वह ज्वर से मर गई थी।

    अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य

    11-20 Amazing & Unknown facts about Albert Einstein in Hindi

  11. अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपनी शादी के 11 साल बाद 1919 में मिलेवा को तलाक दे दिया था। वह उसे इस शर्त पर तलाक देने के लिए सहमत हो गई कि अगर अल्बर्ट को कभी भी एक नोबेल पुरस्कार मिलता है, तो उसके पैसे वह रखेगी।
  12. अल्बर्ट आइंस्टीन को मोजे पहनना पसंद नहीं था। वह अक्सर मोजे पहनने से बचते थे।
  13. अल्बर्ट आइंस्टीन के दोस्तों ने खुलासा किया कि वे उसे स्नान करने के लिए खींचते थे। इसकी वजह उनके जंगली बाल और उनकी ख़राब हाइजीन थी।
  14. मिलेवा के साथ अल्बर्ट के तलाक का मुख्य कारण एल्सा (Elsa) के साथ उनके संबंध थे। एल्सा अल्बर्ट का ममेरी बहन थी, जिसके साथ उसका 1912 से अफेयर था। उन्होंने माइलवा से तलाक लेने के बाद 1919 में एल्सा से शादी की थी। 1936 में एल्सा की मृत्यु हो गई थी।
  15. अल्बर्ट आइंस्टीन 1933 में नाजियों से बचने के लिए अमेरिका चले गए थे और वही रहने लगे थे।
  16. अल्बर्ट आइंस्टीन परमाणु बमों के खिलाफ थे। 1939 में, अल्बर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट को लिखा कि, “एक परमाणु श्रृंखला प्रतिक्रिया प्राप्त की जा सकती है।”
  17. अल्बर्ट आइंस्टीन 1940 में अमेरिका के नागरिक बने थे।
  18. 1952 में, अल्बर्ट आइंस्टीन को इजरायल के राष्ट्रपति बनने का मौका दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को बहुत विनम्रता से ठुकरा दिया।
  19. स्टार वार्स में योदा की आंखें अल्बर्ट आइंस्टीन की आंखों से प्रेरित है।
  20. अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1921 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीता था। उन्होंने यह पुरस्कार फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव पर अपने काम के लिए जीता, न कि सापेक्षता के सिद्धांत के लिए।

    सौर मंडल के बारे में रोचक तथ्य

    21-30 Albert Einstein ke bare mein Rochak Tathya

  21. अल्बर्ट आइंस्टीन पहली बार अप्रैल 1921 में न्यूयॉर्क गए थे। उसके बाद से ही, उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाए थे।
  22. अल्बर्ट आइंस्टीन विद्यालय में एक औसत छात्र थे जो किसी भी विषय में उत्कृष्ट नहीं थे। हालाँकि, वह गणित में हमेशा असाधारण रूप से अच्छे थे।
  23. अल्बर्ट आइंस्टीन ने कई वैज्ञानिक सिद्धांत दिए थे। लेकिन उनका सबसे प्रसिद्ध सिद्धांत मास एनर्जी का सूत्र है। अर्थात्, E = mc2 इसके अलावा, सापेक्षता का उनका सिद्धांत भौतिकी के मुख्य स्तंभों में से एक है।
  24. यह माना जाता है कि आइंस्टीन की पहली पत्नी, मिलेवा, सापेक्षता के सिद्धांत की सह- लेखिका थी।
  25. 1914 में ‘कैसर विल्हेम इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स’ के निदेशक का पद लेने के लिए अल्बर्ट आइंस्टीन जर्मन साम्राज्य में लौट आए थे।
  26. आंतरिक रक्तस्राव के लिए एक ऑपरेशन से इनकार करने के बाद 18 अप्रैल, 1955 को अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हो गया। उन्होंने कहा, “जब मैं जाना चाहता हूं, मैं जाऊंगा। जीवन को कृत्रिम रूप से लम्बा करना बेस्वाद है।”
  27. उनकी मृत्यु के बाद, उनके पत्रों से पता चला कि उनकी पत्नी के अलावा 6 महिलाओं के साथ उनके करीबी संबंध थे। वह उनके साथ समय बिताते थे और उनसे उपहार भी प्राप्त करते थे।
  28. अपने 74 वें जन्मदिन पर, आइंस्टीन ने अपना नाम एक मेडिकल स्कूल में संलग्न करने का फैसला किया था। बाद में अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम पर अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन की स्थापना 1953 में ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क में की गई थी।
  29. उनकी मृत्यु के समय अल्बर्ट आइंस्टीन की अनुमानित कुल संपत्ति 1 मिलियन डॉलर थी। उन्होंने अपने प्रसिद्ध सिद्धांतों के विभिन्न प्रकाशनों और पेटेंट के माध्यम से यह धन अर्जित किया था।
  30. उनकी मृत्यु के बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि उनके पास प्रति न्यूरॉन में उच्च संख्या में ग्लियाल कोशिकाएं थीं। जिसका अर्थ है कि उनके पास किसी भी औसत मानव की तुलना में बेहतर सोचने की क्षमता और वैचारिक कौशल था।

    दूरबीन के बारे में रोचक तथ्य

    31-35 Amazing & Interesting facts about Albert Einstein in Hindi

  31. थॉमस हार्वे ने अल्बर्ट आइंस्टीन के दिमाग को लगभग 1 क्यूबिक सेमी के 240 टुकड़ों में काट दिया था। इनमें से 46 टुकड़े अमेरिका के फिलाडेल्फिया में मटर म्यूजियम (Mutter Museum) को भेजे गए थे।
  32. मटर संग्रहालय ने अल्बर्ट आइंस्टीन के मस्तिष्क को सार्वजनिक प्रदर्शन पर रखा है।
  33. अल्बर्ट आइंस्टीन के मस्तिष्क की लोब एक औसत मानव की तुलना में 15 प्रतिशत बड़ी थी। यह इस दुनिया के इतिहास के सबसे बड़े दिमागों में से एक है।
  34. अल्बर्ट आइंस्टीन ने 300 से अधिक वैज्ञानिक पत्र प्रकाशित किए थे।
  35. 2014 में, विश्वविद्यालयों और पुस्तकालयों ने अल्बर्ट आइंस्टीन के 30000 अनूठे दस्तावेजों को जारी करने की घोषणा की, जिन्हें किसी के द्वारा भी एक्सेस किया जा सकता है।

    नेप्च्यून ग्रह के बारे में रोचक तथ्य

Author:

आयशा इरशाद, प्रयागराज