शाहरुख खान की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-shahrukh-khan-biography-jivani-jivan-parichay-life-history-information-in-hindi/
Image Source: Wikipedia
शाहरुख खान की जीवनी | Shahrukh Khan Biography | Jivani | Jivan Parichay | Life History | Information in Hindi

शाहरुख खान की जीवनी | Biography of Shahrukh Khan in Hindi

बॉलीवुड के बादशाह के रूप में पहचान बनाने वाले शाहरुख खान ने अपने दमदार अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। शाहरुख खान के फैंस सिर्फ अपने देश भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

शाहरुख खान ने एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी हर तरह की फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे एक वर्सेटाइल एक्टर है। उन्होंने अपने करियर में इतनी सफलता पाई लेकिन इसके पीछे उन्होंने काफी संघर्ष भी किया।

आइए जानते हैं बॉलीवुड के किंग खान के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प और मजेदार बातें-

नामशाहरुख खान
अन्य नामSRK, किंग खान, बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड
पेशाअभिनेता, उद्यमी, फिल्म-निर्माता
जन्मतिथि2 नवंबर 1965
आयु(2021)55 वर्ष
जन्मस्थाननई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामगौरी छिब्बर
बच्चेआर्यन खान, सुहाना खान, अब्राहम खान
धर्मइस्लाम
नेटवर्थ(Net Worth)$750 मिलियन
शाहरुख खान की जीवनी | Shahrukh Khan Biography | Jivani | Jivan Parichay | Life History | Information in Hindi

शाहरुख खान का प्रारंभिक जीवन (Shahrukh Khan’s Early Life)

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली के एक साधारण परिवार में हुआ। शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद पाकिस्तान के पेशावर से ताल्लुक रखते थे। 1947 में हुए विभाजन के बाद से ही वह नई दिल्ली में निवास करने लगे थे।

शाहरुख के दादा जान मोहम्मद अफगानिस्तान के पठान परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता एक स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही एक रेस्टोरेंट का भी व्यापार करते थे। वे मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे इसलिए वे किराए के अपार्टमेंट में निवास करते थे। शाहरुख खान की माता का नाम लतीफ फातिमा था उनके माता-पिता ने लव मैरिज किया था।

लेकिन जब शाहरुख खान 15-16 साल के थे तब उनके पिता की कैंसर से मृत्यु हो गई और इसके 10 साल बाद उनकी मां की मधुमेह की वजह से मृत्यु हुई। शाहरुख की एक बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारुख है। अपने माता-पिता की मौत के उपरान्त शाहरुख खान ने अपनी बहन की जिम्मेदारी उठाई तथा आज वे उन्हीं के साथ मुंबई में रहती है।



मनोज बाजपेयी की जीवनी

शाहरुख खान की शिक्षा (Shahrukh Khan’s Education)

शाहरुख खान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से हुई। इस स्कूल में शाहरुख खान पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी काफी अव्वल थे। जिस वजह से उन्हें स्कूल में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर (Sword Of Honor) से नवाजा गया था। इसके बाद शाहरुख ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया।

लेकिन वे अपना अधिकतम समय दिल्ली थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) में अभिनय करते हुए बिताते थे। शाहरुख खान ने आगे की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया में दाखिला लिया जहां उन्होंने जनसंचार में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू की। लेकिन अपने एक्टिंग में बढ़ते रुझान को देखते हुए उन्होंने पढ़ाई आधी छोड़ दी।

शाहरुख खान का वैवाहिक जीवन (Shahrukh Khan’s Marital Life)

शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। यही वजह है कि उनके पीछे लड़कियां आज भी पागल है। लेकिन इतने प्रसिद्ध अभिनेता होने के बाद शाहरुख खान का किसी अन्य लड़की से अफेयर नहीं रहा। उन्होंने वर्ष 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की। जो कि एक हिंदू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं शादी के बाद इनके 3 बच्चे हुए आर्यन, सुहाना और अब्राहम। शाहरुख खान अपने तीनों बच्चों तथा परिवार से बेहद प्यार करते हैं इसीलिए उनको एक अच्छे पिता, पति और अच्छे अभिनेता के रूप में भी पहचान मिली है।

शाहरुख खान का फिल्मी करियर (Shahrukh Khan’s Film Career)

शाहरुख खान मौजूदा समय में काफी सफल अभिनेता है लेकिन उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए अपने करियर में काफी संघर्ष भी किया। शाहरुख खान ने अपना करियर टीवी शो फौजी, सर्कस, दिल दरिया से प्रारम्भ किया। इनमें पहचान बनाने के बाद 1992 में उन्हें उनकी पहली फिल्म मिली जिसका नाम दीवाना था। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख की प्रसिद्धि बढ़ने लगी। उन्हें फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर से सम्मानित किया गया।

धीरे-धीरे शाहरुख खान ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। लेकिन फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जाता है। इसके अलावा शाहरुख खान टीवी शो में होस्टिंग, फिल्म प्रोड्यूसिंग में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ड्रीम्स अनलिमिटेड नामक दो प्रोडक्शन हाउस की स्थापना भी की है।



अनुष्का शर्मा की जीवनी

शाहरुख खान की कुछ प्रसिद्ध फिल्में (Shahrukh Khan’s Famous Movies)

  • बाज़ीगर
  • दीवाना
  • डर
  • कभी हां कभी ना
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
  • करण अर्जुन
  • कोयला
  • परदेश
  • चाहत
  • यस बॉस
  • दिल तो पागल है
  • कुछ कुछ होता है
  • मोहब्बतें कभी खुशी कभी गम
  • देवदास
  • वीर ज़ारा
  • चक दे इंडिया
  • ओम शांति ओम
  • रब ने बना दी जोड़ी
  • माय नेम इज खान
  • जब तक है जान
  • चेन्नई एक्सप्रेस
  • हैप्पी न्यू ईयर



फराह खान की जीवनी

शाहरुख खान को लेकर विवाद (Controversy over Shahrukh Khan)

  • साल 2008 की बात है जब सलमान और शाहरुख, कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में लड़ पड़े। जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
  • साल 2012 में एक पार्टी में शाहरुख खान ने शिरीष कुंदर(फराह खान के पति) को तमाचा मारा था जिससे वे विवादों के घेरे में आ गए।
  • साल 2012 में ही वानखेड़े स्टेडियम में जहां आईपीएल मैच हो रहा था। वहां शाहरुख खान ने मैदान में जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों से बहस कर ली। स्थानीय कर्मचारियों में से एक ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई और अदालत को बताया कि शाहरुख ने मैच के दौरान शराब पीकर गाली गलौज की जिससे शाहरुख को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 5 साल के लिए बैन कर दिया।
  • 2012 में राजस्थान में खेले जा रहे हैं आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख ने धूम्रपान किया जिसके बाद उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा।
  • साल 2013 में शाहरुख खान पर बच्चे के लिंग जांच करवाने के आरोप लगाए गए। यह आरोप महाराष्ट्र के रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने लगाया था कि उन्होंने अपने तीसरे बेटे यानी कि अब्राहम के जन्म के समय लिंग जांच करवाई। बता दें, लिंग जांच कराना भारत में प्रतिबंधित है लेकिन बाद में बीएमसी द्वारा शाहरुख को क्लीन चिट दी गई।

शाहरुख खान की पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

शाहरुख खान को उनके फ़िल्मी करियर में कई प्रकार के पुरस्कार तथा उपलब्धियां प्राप्त हुई जिनमें से कुछ की चर्चा नीचे की जा रही है:-

  • शाहरुख खान को साल 1993 में उनकी फिल्म ‘दीवाना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार से नवाजा गया।
  • उन्हें 1994 उन्हें फिल्म ‘बाजीगर’ के लिए भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला।
  • उन्हें 1995 में फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार से नवाजा गया।
  • शाहरुख खान 1996 में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • साल 1998 में शाहरुख खान को ‘दिल तो पागल है’ के लिए भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • उन्हें साल 1999 में ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।
  • उन्हें साल 2002 में स्विस दूतावास ट्रॉफी से नवाजा गया।
  • उन्हें 2003 में देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।
  • इसके 2 साल बाद 2005 में उन्हें स्वदेश फिल्म के लिए भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।
  • 2005 में शाहरुख खान को पद्मश्री से नवाजा गया जो की सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार है।
  • उन्हें 2007 में एनडीटीवी इंडिया पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • साल 2008 में उन्हें चकदे इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2011 में उन्हें माय नेम इज खान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2011 में ही उन्हें यूनेस्को (UNESCO) ने Pyramide con Marni का पुरस्कार दिया।
  • 2013 में दक्षिण कोरिया की सरकार ने उन्हें सद्भावना राजदूत सम्मान प्रदान किया।
  • वर्ष 2014 में फ्रांस की सरकार ने ‘legion d’honneur’ से सम्मानित किया।

शाहरुख खान से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें (Some interesting facts related to Shahrukh Khan in Hindi)

  • शाहरुख खान के पिता नेता सुभाष चंद्र बोस के दूर के रिश्तेदार हैं। दरअसल उनके पिता जनरल शाहनवाज के चचेरे भाई थे जो कि सुभाष चंद्र बोस के कमांडर थे।
  • शाहरुख खान ने एक साक्षात्कार के दौरान यह बताया था कि उनकी मां लतीफ फातिमा दरअसल आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। लेकिन आगे जाकर वह कर्नाटक में बस गई थी।
  • शाहरुख खान के माता-पिता ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक अस्पताल में हुई थी। शाहरुख खान के पिता ने उनकी घायल मां को रक्तदान दिया। जिसके बाद में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
  • शाहरुख खान ने अपने नाना इफ्तियार अहमद के साथ 5 साल मैंगलोर में बिताए। वहां उनके नाना इंजीनियर पद पर कार्यरत थे।
  • साल 1981 में जब शाहरुख सिर्फ 15 वर्ष के थे तभी उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया था।
  • शाहरुख खान को अपने स्कूल सेंट कोलंबस स्कूल में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर(Sword Of Honor) का खिताब दिया गया। यह खिताब स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को दिया जाता है।
  • इसके अलावा शाहरुख खान अपने स्कूल में खेलकूद में भी काफी भाग लेते थे यही वजह थी कि वह स्कूल के फुटबॉल और हॉकी टीम के कप्तान थे।
  • शाहरुख खान बचपन में अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार तथा मुमताज जैसे बॉलीवुड अभिनेता कि मिमिक्री किया करते थे।
  • शाहरुख खान जब दिल्ली के पंकज उधास संगीत कार्यक्रम के अनुरक्षण के रूप में कार्य कर रहे थे। तब उन्हें ₹50 का वेतन दिया गया। इस वेतन को लेकर वह आगरा घूमने गए।
  • शाहरुख खान ने दरियागंज में एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोलने का सोचा लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से चल नहीं पाया।
  • शाहरुख खान को तंदूरी चिकन बहुत पसंद है। वह कहते हैं कि साल के 365 दिन भी वह तंदूरी चिकन खा सकते हैं।
  • शाहरुख गौरी खान से अपने कॉलेज के दिनों से प्यार किया करते थे और आखिरकार इन दोनों की शादी हुई।
  • शाहरुख की पत्नी हिंदू धर्म से है और शाहरुख मुस्लिम। लेकिन शाहरुख दोनों ही धर्म को महत्व देते हैं। यही वजह है कि उनके घर में मंदिर के साथ कुरान रखी जाती है।
  • शाहरुख का सिग्नेचर स्टाइल जिसमें वे अपने दोनों हाथों का हवा में लहराते हैं पूरी दुनिया भर में लोगों को पसंद है।



प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।