
करण जौहर की जीवनी | Who is Karan Johar | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Life History | Information in Hindi
Table of Contents
करण जौहर की जीवनी | Karan Johar Biography in Hindi
करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री निर्माता-निर्देशक, कॉस्टयूम, डिजाइनर, पटकथा लेखक तथा अभिनेता के रूप में काम कर चुके हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन को चलाते हैं जिसके तहत कई तरह की फिल्मों को निर्देशित किया जा चुका है। बता दे, धर्मा प्रोडक्शन ही बाहुबली 2 का हिंदी संस्करण वितरक था। आइए जानते हैं करण जौहर जैसे सफल व्यक्तित्व के जीवन के बारे में-
नाम | करण जौहर |
अन्य नाम | केजो, करण कुमार जौहर, करण धर्मा कामा जौहर |
पेशा | निर्देशक, लेखक, निर्माता, टीवी होस्ट, टीवी पर्सनैलिटी |
जन्मतिथि | 25 मई 1972 |
आयु(2021) | 48 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
माता का नाम | हीरू जौहर |
पिता का नाम | यश जौहर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बच्चे (सेरोगेट) | यश, रूही |
धर्म | हिंदू |
शौक | पुरानी यादें संग्रहित करना, डांस |
ऊंचाई | 5’9” |
वजन | 77 किलो |
स्कूल | ग्रीनववेल्स हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज | एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई |
करण जौहर का प्रारंभिक जीवन
करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उनके माता-पिता का नाम यश जौहर तथा हीरू जौहर है। करण के पिता ने धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना की। इसके अलावा करण ने शादी तो नहीं की लेकिन सरोगेसी के माध्यम से करण के दो जुड़वा बच्चे हैं जिनका नाम यश और रूही है। करण ने बच्चों का नाम अपने पिता और माता के नाम पर रखा है। जौहर पर एक बायोग्राफी भी बनाई गई है जिसका नाम है ‘An Unsuitable Boy – एन अनसूटेबल बॉय’ इस पुस्तक को पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया के द्वारा पब्लिश किया गया तथा इसमें उनके बालपन से लेकर एक निर्देशक बनने तक के पूरे सफर को लिखा गया है।
करण जौहर का जेंडर
करण जौहर ने इस बात को कभी स्पष्टता से नहीं स्वीकारा है कि उनका जेंडर क्या है लेकिन उनकी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में उन्होंने इशारों में इस बात को स्वीकार किया कि वे समलैंगिक है। बता दे, इसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई प्रश्नों का उत्तर भी दिया है।
करण जौहर की शिक्षा
करण जौहर की प्रारंभिक शिक्षा ग्रीनंलॉन्स हाई स्कूल (Greenlawns High School ) से हुई। आगे जाकर उन्होंने अपने कॉलेज की शिक्षा एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। उन्होंने फ्रेंच में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।
करण जौहर का करियर
करण जौहर ने अपने अपने करियर में अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया है जो कि निम्नलिखित है:-
बतौर अभिनेता
उन्होंने अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में की। इस दौरान दूरदर्शन पर एक सीरियल इंद्रधनुष आया था जिसमें उन्होंने श्रीकांत नाम का किरदार निभाया था।
इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त के रुप में अभिनय किया। इस फिल्म का उन्होंने सहायक निर्देशन भी किया। इसके बाद वे तीन फिल्मों में कैमियो के रूप में दिखे जिनका नाम ओम शांति ओम, फैशन, और लक बाय चांस है।
उन्होंने फिल्म बॉम्बे वेलवेट में पूर्ण रूप से अभिनय किया लेकिन यह फिल्म ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि इसमें करण जौहर के अभिनय की प्रशंसा हुई।
टेलीविजन पर करण जौहर
करण जौहर का सेलिब्रिटी आधारित टॉक शो काफी प्रसिद्ध है। जिसका नाम ‘कॉफी विद करण‘ है। इस शो के जरिए वे बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को बुलाते हैं तथा उनका साक्षात्कार लेते हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडियाज़ गॉट टैलेंट और झलक दिखला जा नामक शो में बतौर जज भी काम किया।
बतौर निर्माता
करण जौहर को निर्माता के रूप में उनके कार्यों के लिए जाना जाता है। वह शुरुआत से ही अपने पिता के साथ काम करते थे। उनके पिता ने धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना की थी जिसकी जिम्मेदारी करण जौहर ने उनकी मृत्यु के बाद ली। करण जौहर ने इसके जरिए कई फिल्मों का निर्माण किया। जिनमें कल हो न हो, काल, कुर्बान और दोस्ताना, हेट लव स्टोरी, वी आर फैमिली, अग्निपथ, यह जवानी है दीवानी, गोरी तेरे प्यार में आदि शामिल है।
बतौर निर्देशक
निर्देशन के क्षेत्र में करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर सहायक निर्देशक के रूप में 1995 में फिल्म उद्योग में दस्तक दी। फिल्म का नाम था दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे था। उनकी पूर्ण रूप से निर्देशित फिल्म 1998 में आई कुछ कुछ होता है है। इस फिल्म के संबंध में प्लेनटेन बॉलीवुड के समीक्षक अवनीश खान ने कहा कि इस फिल्म में करण जौहर का निर्देशन बहुत अच्छा था।
इसके बाद लगातार करण जौहर निर्देशित फिल्मों की बाढ़ सी आ गई। उन्होंने कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना, माय नेम इज खान, ए दिल है मुश्किल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया।
बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर
निर्माता, निर्देशन तथा अभिनय के अलावा करण जौहर ने कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में भी काम किया है। उन्होंने शाहरुख की कई फिल्मों जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, डुप्लीकेट, मोहब्बतें, मैं हूं ना, वीर ज़ारा, ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में शाहरुख द्वारा पहने गए कपड़ों को डिजाइन किया।
करण जौहर को लेकर विवाद
- साल 2012 में करण जौहर और रामगोपाल वर्मा के बीच ट्विटर पर एक दूसरे पर निशाना साधा गया। दरअसल, साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म पर रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए तंज कसा था। ऐसे ही दोनों के बीच वाद-विवाद चलता रहा।
- साल 2015 में करण जौहर ने एक बार एआईबी रोस्ट नामक एक यूट्यूब शो में हिस्सा लिया था। यह शो मनोरंजन के लिए बनाया गया था तथा इसमें रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर ने भी भाग लिया था। शो में करण द्वारा अभद्र भाषा व गालियों का प्रयोग किया गया जिसके बाद कई संगठनों ने इसका विरोध करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
- अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. इस दौरान करण ने आलोचक कमाल रशीद खान जिनको की KRK के नाम से जाना जाता है, को अपनी फिल्म में समीक्षा देने के लिए कहा था। जिस पर अजय देवगन ने दावा किया कि करण ने फिल्म के पक्ष में KRK को बोलने के लिए पैसे दिए।
- सन 2016 में उडी में भारतीय सेना पर हमला किया गया। इस हमले के बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अल्टीमेटम दिया कि पाकिस्तानी अभिनेता-अभिनेत्रियों को भारत छोड़ना होगा। जिससे पाकिस्तानी कलाकार जैसे फवाद खान और माहिरा खान ने भारत छोड़ा. लेकिन अभिनेताओं के इस तरह निकाले जाने के विरोध में करण जौहर ने लगातार ट्वीट किया और उनका समर्थन किया जिस पर राजनीतिक पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने करण जौहर को जान से मारने की धमकी दी।
करण जौहर के पुरस्कार और उपलब्धियां
करण जौहर को अपने करियर में कई तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-
- करण जौहर साल 2007 में जेनेवा के विश्व आर्थिक मंच पर चुने गए 250 ग्लोबल युवा नेताओं में से एक थे।
- 30 सितंबर 2006 को पोलैंड में हुई एक प्रतियोगिता में करण जौहर जूरी सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय निर्माता थे।
- करण जौहर दूसरे भारतीय हैं जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद लंदन ओलंपिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
- इसके अलावा करण जौहर को साल 1999 में कुछ कुछ होता है के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
- उन्हें साल 2002 में कभी खुशी कभी गम के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लिखने के लिए फिल्म फेयर, आईफा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- उन्हें साल 2004 में कल हो न हो के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी लेखन के संबंध में आईफा अवार्ड दिया गया।
- साल 2011 में उन्हें मॉय नेम इज खान के सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्म फेयर, आईफा, अप्सरा और जी सिने अवार्ड दिया गया।
इसके अलावा भी करण जौहर को कई तरह के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।