काजल अग्रवाल की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-kajal-aggarwal-biography-jivani-jiavan-parichay-family-husband-information-in-hindi/
काजल की जीवनी | Who is Kajal Aggarwal | Biography | Jivani | Jiavan Parichay | Family | Husband | Information in Hindi

काजल अग्रवाल की जीवनी | Biography of Kajal Aggarwal in Hindi

काजल अग्रवाल एक फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने न सिर्फ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है बल्कि हिंदी फिल्मों में भी वे बेहद प्रसिद्ध है।

उन्होंने मुख्यत: तेलुगु, तमिल, मलयालम व हिंदी सिनेमा में काम किया है। काजल अग्रवाल ने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी है। वह एक प्रशिक्षित नर्तकी भी है।

आइए जानते हैं उनके जीवन के बारे में –

नामकाजल अग्रवाल
अन्य नामकाजू
जन्म तिथि19 जून 1985
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र (2021) 35 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
पिता का नामविनय अग्रवाल
माता का नामसुमन अग्रवाल
पेशाअभिनेत्री
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पति का नामगौतम किचलू
ऊंचाई165 सेमी, 5’5”
वजन55 किलोग्राम
बालों का रंगभूरा
आंखों का रंगकाला
राशिमिथुन
धर्महिंदू
विद्यालयसेंट एनी हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेजजय हिंद कॉलेज, के.सी कॉलेज
शौकनृत्य, योग,पुस्तकें पढ़ना
काजल की जीवनी | Who is Kajal Aggarwal | Biography | Jivani | Jiavan Parichay | Family | Husband | Information in Hindi

काजल अग्रवाल का प्रारंभिक जीवन (Early life of Kajal Aggarwal)

काजल अग्रवाल एक बेहद ही प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। जिन्होंने तमिल, तेलुगू, हिंदी समेत कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह भारत में स्टेज शो भी करती हैं।

काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को हुआ था। उनका जन्म महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उन्होंने भारतीय फिल्मों में कई हिट फिल्में भी दी है। काजल अग्रवाल के माता-पिता का नाम क्रमशः सुमन अग्रवाल और विनय अग्रवाल है।

उनके पिता टैक्सटाइल बिजनेस में इंटरप्रेनर है। वही उनकी मां एक हलवाई हैं। काजल की एक बहन भी है जिनका नाम निशा अग्रवाल है। निशा भी एक अभिनेत्री के रूप में कार्य करती हैं। काजल की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई स्थित सेंट ऐनी हाई स्कूल (St. Anne’s High School) से हुई।

इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज में की। उन्होंने के.सी कॉलेज में भी अपनी पढ़ाई की है। काजल आगे एमबीए करना चाहती थी लेकिन काजल ने ग्रेजुएशन के बाद मास मीडिया स्पेशलाइजेशन इन एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग का विकल्प चुना। उन्होंने इस विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

पढ़ाई पूरी करने के पश्चात काजल ने एक कंपनी में इंटर्नशिप भी की। वहीं इस इंटर्नशिप के दौरान कंपनी के सह कर्मचारी ने उनसे मॉडलिंग के करियर के बारे में सोचने के लिए कहा। इसी के बाद से काजल ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।

टाइगर श्रॉफ की जीवनी

काजल अग्रवाल का करियर (Kajal Aggarwal’s Career)

काजल अग्रवाल के अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में हिंदी डेब्यु फिल्म, क्यों हो गया न से हुई। इस फिल्म के निर्देशक समीर थे। हालांकि इस फिल्म में काजल अग्रवाल को कोई बड़ा रोल नहीं मिला था। उन्होंने इस फिल्म में एक सहेली का किरदार निभाया था इस फिल्म में उनका नाम ‘दिआ’ था।

इसके 3 साल बाद यानी कि साल 2007 में जाकर उन्हें एक अन्य तेलुगू फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म का नाम ‘लक्ष्मी कल्याणम’ था तथा इसके निर्देशक तेजा थे। लेकिन इस फिल्म में ज्यादा कमाई नहीं हुई और यह फिल्म फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई। इस फिल्म के बाद काजल ने ‘चंदा मामा’ नामक फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म के निर्देशक कृष्ण वामसी थे यह फिल्म हिट रही।

इसके बाद साल 2008 में उन्होंने तमिल फिल्मों में  काम करना शुरू किया उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम पजहनि। इस फिल्म के अलावा काजल ने दो अन्य फिल्मों में अभिनय किया जिनमें से एक का नाम ‘सरोजा’ वही दूसरे का नाम ‘बोम्मलत्तम’ था। इस फिल्म में काजल के एक्टिंग कि दर्शकों ने काफी सराहना की। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस में भी हिट थी।

लेकिन साल 2009 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘मगधीरा’ बहुत ही ज्यादा हिट हुई और इससे काजल को उनके एक्टिंग के लिए खूब सारी प्रशंसा भी मिली। इस फिल्म को अनेकों पुरस्कार मिले जिनमें फिल्म फेयर के पुरस्कार शामिल है। ऐसे ही धीरे-धीरे काजल को कई फिल्में मिलती रही और इन सब के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वह हमेशा आगे कई हिट फिल्मों के साथ आती रही। यदि बॉलीवुड के हिंदी बेस्ट फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इनमें स्पेशल 26 का उल्लेख किया जाना जरूरी है।

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

काजल अग्रवाल को मिले पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

अपने एक्टिंग के दम पर काजल अग्रवाल ने कई पुरस्कार हासिल किए जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

  • साल 2011 में उन्हें फिल्म ‘बृन्दावनम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस तेलुगू का पुरस्कार मिला।
  • साल 2012 में उन्हें ‘फेवरेट हीरोइन’ के अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें फिल्म ‘थुपक्की’ के लिए मिला था। 2013 में भी उन्हें इसी फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)’ के अवार्ड से नवाजा गया।
  • साल 2013 में ‘साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स’ ने उन्हें ‘यूथ आइकन ऑफ साउथ इंडियन सिनेमा’ का अवार्ड दिया।
  • वर्ष 2013 में काजल को दक्षिण भारतीय सिनेमा के युवा आदर्श के रूप में पहचान मिली।
  • साल 2016 में उन्हें ‘द गॉर्जियस बेले ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से नवाजा गया।
  • साल 2016 में उन्हें अन्य दो अवार्ड मिले। जिनमें से एक था ‘फैशन आईकॉन ऑफ द ईयर’ और दूसरा था ‘मोस्ट पॉपुलर फीमेल सेलिब्रिटी ऑफ सोशल मीडिया’
  • 2016 में ही उन्हें ‘फेमिना पावर लिस्ट साउथ’ का भी अवार्ड दिया गया।
  • 2017 में उन्हें ‘जी तेलुगू गोल्डन अवॉर्ड्स’ ने ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के अवार्ड से नवाज़ा।

मीना कुमारी की जीवनी

काजल अग्रवाल को लेकर विवाद (Controversy over Kajal Aggarwal)

  • काजल अग्रवाल के संबंध में एक विवाद का उल्लेख किया जाना जरूरी है। दरअसल, एफएचएम पत्रिका में काजल अग्रवाल की एक टॉपलेस फोटो शेयर की गई जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फोटो मोडिफाइड है।
  • एक अन्य विवाद बॉलीवुड फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ से जुड़ा हुआ है जिस फ़िल्म में काजल और रणदीप हुड्डा के बीच लिपलॉक किस था लेकिन इस बारे में काजल को पहले से नहीं पता था। जब रणदीप ने उन्हें अचानक किस किया तो काजल नाराज हो गई, जिसके बाद सभी फिल्मेकर्स को उन्हें मनाना पड़ा।

लता मंगेशकर की जीवनी

काजल अग्रवाल का विवाह (Marriage of Kajal Aggarwal)

काजल अग्रवाल ने पिछले ही साल अक्टूबर माह में शादी की है। दरअसल, शादी के बारे में उन्होंने 6 अक्टूबर को घोषणा की थी और इसके कुछ समय बाद यानी कि 30 अक्टूबर को ही उन्होंने गौतम किचलू के साथ मुंबई में शादी कर ली।

यह शादी कोरोनावायरस महामारी के दौरान की गई थी जिसमें चुनिंदा लोग शामिल हुए थे शादी में काजल और गौतम के परिवार वाले और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके साथ ही उनके हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी का आयोजन भी घर पर ही किया गया था।

काजल अग्रवाल का वेडिंग आउटफिट अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था तथा उनके पति की शेरवानी अनिता डोंगरे ने डिजाइन की थी।

पंकज त्रिपाठी की जीवनी

काजल अग्रवाल की मनपसंद चीजें (Kajal Aggarwal’s Favorite)

  •  काजल अग्रवाल को खाने में हैदराबादी बिरयानीपसंद है।
  • उनके पसंदीदा अभिनेता है शाहरुख खान, सलमान खान, नागार्जुनऔर महेश बाबू
  • उनके पसंदीदा निर्देशक हैं पुरी जगन्नाथ, एस एस राजामौलीऔर तेजा।
  •  उन्हें फिल्मों में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’पसंद है।
  •  वह छुट्टी बिताने के लिए सबसे उपयुक्त जगह गोवाऔर केरलको मानती हैं।
  •  उन्हें नृत्य करना, पढ़ना तथा योग करना पसंद है।
  • काजल अग्रवाल को सफेद, लाल और नीले रंग बेहद पसंद है।

मनोज बाजपेयी की जीवनी

काजल अग्रवाल से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य (Some Interesting Facts related to Kajal Aggarwal in Hindi)

  •  काजल अग्रवाल का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ।
  •  काजल अग्रवाल को कुत्तों से डर लगता है।
  •  काजल अग्रवाल ‘पेटा की पहल सेवा’ का समर्थन करती है।
  •  दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में काजल अग्रवाल को ‘miss Congeniality’ के रूप में पहचान मिली है। इसका कारण यह है कि वह काफी शांत और खुशमिजाज अभिनेत्री हैं।
  • काजल अग्रवाल के खास दोस्तों में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता रामचरण शामिल हैं।
  • सिर्फ तमिल और तेलुगु फिल्मों में ही नहीं काजल ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। जैसे कि क्यों हो गया ना, सिंघम और स्पेशल 26
  • काजल अग्रवाल पीईटीए की पहल का समर्थन करती है क्योंकि उनका मानना है कि सर्कस में जानवरों पर किए जाने वाले अत्याचार को रोका जाना चाहिए।
  • काजल अग्रवाल अपने पिता को प्रेरणा स्रोत मानती हैं। दरअसल, उनके द्वारा दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उनके पिता एक रूढ़िवादी व्यक्ति है। लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने काजल को फिल्मों में करियर बनाने की अनुमति दी।
  • काजल अपनी मां के भी बेहद करीब है। जब भी वह विदेशों में शूटिंग के लिए जाती है तब अक्सर उनके साथ उनकी मां होती है।
  • 2017 में काजल अग्रवाल ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए अपना खुद का एक ऐप लॉन्च भी किया था।
  • काजल अग्रवाल का जानवरों से अधिक लगाव है। इस वजह से उन्होंने पिता की मदद से आवारा जानवरों को खाना देने का अभियान शुरू किया था।
  • कोरोनावायरस की जंग में काजल ने कई लाख रुपए दान किए थे।
  • काजल का एक वैक्स स्टेच्यू सिंगापुर के एक म्यूजियम में बनाया गया है।

रसिका दुग्गल की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।