सोनिया गांधी की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-sonia-gandhi-biography-jivani-jivan-parichay-life-history-in-hindi/
सोनिया गांधी की जीवनी | Who is Sonia Gandhi | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Life History in Hindi

सोनिया गांधी की जीवनी | Sonia Gandhi Biography in Hindi

सोनिया गांधी एक ऐसा नाम है जिन्होंने भारत की सबसे पुरानी पार्टी की कमान इतने लंबे समय तक संभाल रखी है। सोनिया गांधी भारत की आजादी के बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी का नेतृत्व संभालने वाली पहली विदेशी महिला है।

लेकिन उनके विदेशी मूल का होना ही उन्हें विवादों के घेरे में लाता है। राजनीति में सक्रिय सोनिया गांधी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है।

आइए जानते हैं सोनिया गांधी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:-

नामसोनिया गांधी
अन्य नामएड्विज अंटोनिया अलबीना मैनो (Edvige Antonia Albina Maino ) 
जन्म तिथि9 दिसंबर, 1946
जन्म स्थान लुसीआना, वेनेतो, इटली (Lusiana, Veneto,Italy)
उम्र (2021) 74 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
पिता का नामस्टेफेनो मेनो (Stefano Maino)
माता का नामपाओला मेनो (Paola Maino)
पति का नामस्व. राजीव गांधी
विवाह की तिथि25 फरवरी,1968
पेशाराजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कोंग्रेस
वैवाहिक स्थितिविधवा
बच्चे2
बच्चों के नामप्रियंका गांधी, राहुल गांधी
धर्मरोमन कैथोलिक ईसाई
शौकयात्रा करना, योग करना, खाना बनाना, पुस्तकें पढ़ना
सोनिया गांधी की जीवनी | Who is Sonia Gandhi | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Life History in Hindi

ओशो की जीवनी

सोनिया गांधी का प्रारंभिक जीवन (Sonia Gandhi’s Early Life)

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को हुआ। हालांकि उनका बचपन इटली के टूरिन शहर के करीब स्थित ओर्बसानो कस्बे में बीता। इसी कस्बे के कैथोलिक स्कूल में सोनिया गांधी की आरंभिक शिक्षा भी हुई।

उनका जन्म एक रोमन कैथोलिक ईसाई परिवार में हुआ। उनके पिता स्टेफेनो मेनो (Stefano Maino) कंस्ट्रक्शन कंपनी का कार्यभार संभालते थे। सोनिया की उच्च शिक्षा विवादों के घेरे में रही है। कहा जाता है कैंब्रिज में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई।

गौरतलब है कि राजीव गांधी तब कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ही ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

सोनिया गांधी और राजीव गांधी का विवाह (Sonia & Rajiv Gandhi’s Marriage)

राजीव गांधी को सोनिया गांधी से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। जब राजीव गांधी कैंब्रिज की पढ़ाई कर रहे थे तो वह स्वयं का खर्च निकालने के लिए आइसक्रीम की बिक्री किया करते थे और सोनिया गांधी से मिलने के लिए अपनी साइकिल में सफर करते थे।

हालांकि यह बताया जाता है कि उस दौरान राजीव गांधी के पास एक पुरानी फॉक्सवैगन कार भी थी लेकिन पेट्रोल का खर्चा उनके सभी दोस्त मिलकर वहन करते थे।

राजीव गांधी ने पहली बार सोनिया गांधी के लिए एक कविता लिखकर नैपकिन के जरिए वेटर द्वारा उनके पास भिजवाया था। इसके बाद अक्सर राजीव और सोनिया दोनों ही एक ग्रीक रेस्तरां में जाया करते थे।

राजीव सोनिया के साथ उनकी बगल वाली बेंच पर बैठने के लिए रेस्तरां के मालिक को मनाते थे। दोनों के बीच मोहब्बत का सिलसिला यूं ही चलता रहा। लेकिन राजीव ने इतने समय तक सोनिया को यह बात नहीं बताई कि वह भारत की प्रधानमंत्री के पुत्र हैं।

एक लंबे समय के बाद जब एक न्यूज़ पेपर में इंदिरा गांधी की तस्वीर प्रकाशित हुई तो राजीव ने वह तस्वीर सोनिया को दिखाते हुए बताया कि यह उनकी माता जी की की तस्वीर है। कुछ समय बाद साल 1968 में सोनिया और राजीव की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के तहत की गई जिसके बाद वे भारत आई और अपनी सास तथा भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ निवास करने लगी।

1972 तक राजीव गांधी और सोनिया गांधी राजनीति से दूर रहे। राजीव गांधी एयरलाइन में पायलट का काम किया करते थे। वहीं सोनिया गांधी अपने घर परिवार की देखभाल करती थी।

लेकिन 1980 में राजीव के छोटे भाई संजय गांधी की विमान दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई। और इसके 4 साल बाद इंदिरा गांधी की हत्या हुई। जिसके बाद राजीव गांधी ने राजनीति में पदार्पण किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी

सोनिया गांधी की राजनीतिक यात्रा (Sonia Gandhi’s Political Journey)

1991 में राजीव गांधी की मृत्यु के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई सदस्य, सहयोगी और कार्यकर्ता सोनिया गांधी को पार्टी में सम्मिलित होने का आग्रह करते रहे।

लेकिन सोनिया ने हमेशा इसके लिए मना किया। बहुत दिनों के बाद आखिरकार 1997 में वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य चुनी गई। इसके 1 साल बाद 1998 में वे पार्टी की नेता बनीं तथा 1999 में उन्होंने यूपी के अमेठी और कर्नाटक के बेल्लारी लोकसभा चुनावों में हिस्सा लिया और दोनों ही चुनावों में वे विजयी रहीं। मौजूदा समय में सोनिया पार्टी की अध्यक्ष हैं तथा राजनीति में सक्रिय हैं।

हरिवंश राय बच्चन की जीवनी

सोनिया गांधी को लेकर विवाद (Controversy over Sonia Gandhi)

  • सोनिया गांधी को लेकर सबसे चर्चित विवाद बोफोर्स घोटाला है। दरअसल, बोफोर्स घोटाले में एक इटालियन व्यवसायी ओतावियो क्वात्रोची का नाम शामिल था जो कि कथित रूप से सोनिया गांधी का मित्र था।
  • वर्ष 1983 में पहली बार सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में दिखाई पड़ा। हालांकि इसे लेकर पंजीकरण की आखिरी तिथि जनवरी 1983 थी। वहीं सोनिया गांधी को अप्रैल 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी।
  • सोनिया गांधी के दामाद, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम अचल संपत्ति घोटाले में आने के बाद से एक विवाद खड़ा हो गया था।
  • साल 2016 में आयकर अधिनियम 1961 के उल्लंघन के आरोप के तहत नेशनल हेराल्ड (National Herald) केस में उन्हें अदालत में पेश किया गया था।
  • अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में सोनिया गांधी पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अहमद पटेल की सहायता की है।

बिल गेट्स की जीवनी

सोनिया गांधी द्वारा किए गए कुछ कार्य (Some of the work done by Sonia Gandhi)

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने के मात्र 62 दिनों के अंदर सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त हुईं।
  • सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के बेल्लारी से भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज को हराकर लोकसभा चुनाव में विजयी हुई।
  • सोनिया गांधी लगातार दो बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली की लोकसभा सदस्य चुनी गई।
  • साल 2003 में विपक्ष में अपनी भूमिका निभाते हुए उन्होंने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया।
  • सोनिया गांधी ने सबसे लंबे वक़्त तक कांग्रेस में अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
  • साल 2004 के चुनावों में एक तरफ जहां भाजपा ने ‘इंडिया शाइनिंग’ के नारे लगाए वहीं सोनिया ने ‘आम आदमी’ के राष्ट्रव्यापी नारे के साथ अभियान शुरू किया।
  • मई 2006 में सोनिया गांधी ने रायबरेली से भारी मतों से जीत हासिल की।
  • जब सोनिया गांधी यूपीए सरकार और राष्ट्रीय सलाहकार समिति की अध्यक्ष थी तभी उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सूचना के अधिकार और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई।
  • 2 अक्टूबर साल 2007 गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में सोनिया गांधी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित किया।
  • 15 जुलाई साल 2007 को सोनिया गांधी ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके बाद से ही महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मनाया जाता है।

चार्ल्स बैबेज की जीवनी

अवॉर्ड्स और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

  • साल 2004 में कई मैगज़ीन्स ने सोनिया गांधी को दुनिया की सबसे ताकतवर महिला बताया था।
  • 2013 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर महिला के रूप में अंकित किया।
  • साल 2006 में सोनिया गांधी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। यह उपाधि उन्होंने ‘ब्रसेल्स विश्वविद्यालय’ से प्राप्त की।
  • साल 2006 में ही बेल्जियम सरकार ने सोनिया गांधी को ‘सम्राट लियोपोल्ड’ के साथ सम्मानित किया।
  • साल 2007 भी फॉर्ब्स मैगज़ीन द्वारा सोनिया गांधी को दुनिया की 6वीं ताकतवर महिला के रूप में वर्णित किया।
  • साल 2008 में सोनिया गांधी को साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। यह उन्हें मद्रास विश्वविद्यालय से प्राप्त हुई।
  • साल 2010 में दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में सोनिया गांधी का नाम शामिल किया गया। यह नाम ब्रिटिश पत्रिका न्यू स्टेटमेंट में वर्णित था।
  • साल 2012 में एक बार फिर फॉर्ब्स मैगज़ीन ने सोनिया गांधी को दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में से 12वीं महिला के रूप में वर्णित किया।
  • साल 2013 में भी फोर्ब्स मैगज़ीन के द्वारा सोनिया गांधी को तीसरी सबसे ताकतवर महिला के रूप में उल्लेखित किया गया।

फ़िराक़ गोरखपुरी की जीवनी

सोनिया गांधी से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य (Some interesting facts related to Sonia Gandhi in Hindi)

  • सोनिया गांधी के पिता स्टेफेनो मेनो ने द्वितीय विश्व युद्ध में हिटलर की सोवियत सेना के खिलाफ युद्ध लड़ा था।
  • सोनिया के स्कूल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था और इसी वजह से उनका स्कूल प्रसिद्ध भी था। इन कार्यक्रमों में वह भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी।
  • सोनिया गांधी को बचपन में फुटबॉल खेलना पसंद था। वह बचपन में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलती थी।
  • जब वह 18 वर्ष की हुई तब वह 1965 में यूनाइटेड किंगडम गयी।
  • 1965 में ही उनकी मुलाकात कैंब्रिज के यूनिवर्सिटी रेस्तरां में राजीव गांधी के साथ हुई।
  • सोनिया गांधी के पिता राजीव गांधी के साथ उनके विवाह को लेकर तैयार नहीं थे क्योंकि राजीव गांधी विदेश में निवास करते थे।
  • राजीव गांधी ने सोनिया गांधी की मुलाकात अपनी मां से लंदन में करवाई। लेकिन पहली मुलाकात में सोनिया गांधी काफी सहमी थी जिस वजह से उन्हें दोबारा उनकी मुलाकात करवानी पड़ी।
  • सोनिया गांधी ने 13 जनवरी 1968 में पहली बार भारत की यात्रा की। भारत पहुंचने के बाद एयरपोर्ट में राजीव गांधी, संजय गांधी और अमिताभ बच्चन ने उनका स्वागत किया।
  • 26 जनवरी 1968 को सोनिया और राजीव गांधी की सगाई हुई। और 25 फरवरी 1968 को बसंत पंचमी के समय उन दोनों का विवाह हुआ है। इसके पीछे की वजह यह थी कि उसी दिन राजीव गांधी की इंदिरा गांधी  और उनके पिता फिरोज गांधी की शादी हुई थी।
  • शादी से 1 दिन पहले सोनिया गांधी की मेहंदी की रस्म भी अमिताभ बच्चन घर में की गई थी।
  • सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी के जन्म से पहले एक बार उनका गर्भपात हो गया था।
  • सोनिया गांधी ही वह पहली शख़्स थी जिन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या के पश्चात उनको रक्तरंजित अवस्था में देखा था।
  • इंदिरा गांधी की मृत्यु के पश्चात राजीव गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनने को कहा गया। लेकिन सोनिया गांधी इसके लिए तैयार नहीं थी क्योंकि सोनिया गांधी को भय था कि उनकी भी हत्या न कर दी जाए।
  • जब 1991 में बेदर्दी से राजीव गांधी की हत्या कर दी गई तब से लेकर 6 सालों तक सोनिया गांधी ने एकांत में जीवन यापन किया।
  • बहुत बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा अन्य नेताओं ने सोनिया गांधी को बार-बार आग्रह किया तब जाकर आखिर में 1997 में वे राजनीति में दाखिल हुई
  • सोनिया गांधी ने अपने पति राजीव गांधी पर दो किताबें लिखी है जो कि, Rajiv और Rajiv’s world हैं।

रिहाना की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।