फराह खान की जीवनी

Last updated on: February 12th, 2021

https://helphindime.in/who-is-farah-khan-biography-jivani-jivan-parichay-husband-kids-family-information-in-hindi/
फराह खान की जीवनी | Who is Farah Khan | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Husband | Kids | Family | Information in Hindi

फराह खान की जीवनी | Biography of Farah Khan in Hindi

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे उस शख़्सियत के बारे में जो अपने इशारों में बॉलीवुड के अभिनेताओं को नचाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फराह खान के बारे में जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सफल कोरियोग्राफर और एक फिल्मेकर हैं।

वे अपने मजाकिया मिजाज और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके बिंदास अंदाज की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड की ‘दबंग लेडी’ कहा जाता है। फराह खान ने अब तक 100 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है।

इसके अलावा कई फिल्मों की निर्देशक, निर्माता हैं व अभिनेत्री के रूप में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें भी काफी संघर्ष करना पड़ा है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की दबंग लेडी की जीवनी।

मीना कुमारी की जीवनी

नाम फराह खान
अन्य नामफरहदीबा खान, फराह खान कुंदर
जन्म तिथि9 जनवरी 1965
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
उम्र (2021)56 वर्ष
पिता का नामकामरान खान
माता का नाममेनका ईरानी
पति का नामशिरीष कुंदर
बच्चे3 (1 बेटा, 2 बेटियां)
बच्चों के नामकज़ार, दीवा, आन्या
पेशाफ़िल्ममेकर, नृत्य निर्देशक, कोरियोग्राफर, अभिनेत्री, पटकथा लेखक
राष्ट्रीयताभारतीय
ऊंचाई160 सेमी, 1.60 मीटर, 5’3″
वजन65 किलो, 143 पाउंड
बालों का रंगगहरा भूरा
आंखों का रंगकाला
राशिमकर
धर्मइस्लाम
विद्यालयसेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, मुंबई
कॉलेजसेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
शौकनृत्य, कुकिंग 
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
अच्छे दोस्तकरण जौहर, शाहरुख खान
फराह खान की जीवनी | Who is Farah Khan | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Husband | Kids | Family | Information in Hindi

फराह खान का आरंभिक जीवन

फराह खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म, नृत्य निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर हैं। फराह खान का जन्म आज से 56 वर्ष पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उनकी जन्मतिथि 9 जनवरी 1965 है।

फराह खान की मां का नाम मेनका है और उनके पिता का नाम कामरान खान है। उनकी माता प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर हनी ईरानी और अभिनेत्री डेज़ी ईरानी की बहन है। फराह खान का आरंभिक बचपन जहां काफी शानो शौकत के साथ बीता।

वहीं उनके पिता की मृत्यु के बाद उनका जीवन संघर्षों के साथ बीता। दरअसल, उनके पिता कामरान खान एक प्रसिद्ध स्टंटमैन हुआ करते थे। लेकिन आगे जाकर वे एक फिल्म निर्माता बन गए। उस दौर में कामरान खान अमीर निर्माताओं में से एक थे, जिसके चलते 5 साल की उम्र तक उनका बचपन काफी अच्छा बीता। फराह बताती है कि बचपन में उनके घर में पार्टियां होती थी और इन पार्टियों में बड़े-बड़े अभिनेता उनके घर आया करते थे।

लेकिन उनकी यह किस्मत ज्यादा लंबे समय तक उनके साथ नहीं रही। 1971 में उनके पिता के द्वारा रिलीज की हुई फिल्म ‘ऐसा भी होता है’ फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में कामरान ने अपनी सारी जमा पूंजी झोंक डाली थी। लेकिन फ्लॉप होने के बाद में वह बुरी तरह आर्थिक संकट में फंस गए।

फराह बताती है कि जब उनके पिता की मृत्यु हुई तब उनकी जेब में सिर्फ 30 रुपये थे। जिस वजह से उन्हें उनके अंतिम संस्कार के लिए भी दूसरों से पैसे मांगने पड़े। लेकिन इस मुश्किल समय के बाद भी फराह ने हार नहीं मानी और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहीं।

रूबीना दिलैक की जीवनी

फराह खान की शिक्षा और करियर

फराह खान की स्कूली शिक्षा सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में हुई जो कि मुंबई में है। फराह खान ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की थी। उन्हें माइकल जैक्सन बहुत अच्छे लगते थे जिस वजह से उन्होंने डांस को अपने करियर के रूप में चुन लिया।

लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके पास डांस अकैडमी में एडमिशन लेने के पैसे नहीं थे। जिस वजह से उन्होंने खुद ही डांस और कोरियोग्राफी सीखी। उन्होंने अपना एक डांस ग्रुप भी तैयार किया। हालांकि, फराह को अपने जीवन में इस बात का दुख है कि वह कोई अच्छा डांस फॉर्म नहीं सीख सकी।

फराह खान को पहली कोरियोग्राफी उस समय मिली जब सरोज खान ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए कोरियोग्राफी करने नहीं पहुंची। फराह ने पहले ही मंसूर अली खान को कहा था कि उन्हें अपने साथ असिस्टेंट के तौर पर रखें। इसी के तहत सरोज खान के छोड़ने पर फराह खान ने वह जगह ले ली।

जिसके बाद उन्होंने कई गानों में कोरियोग्राफी की। जिनमें छैंया छैंया, ढोल बजने लगे, एक पल का जीना, मुन्नी बदनाम हुई शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्में भी बनाई जिनमें ओम शांति ओम, मैं हूं ना, हैप्पी न्यू ईयर शामिल है।

अनुष्का शर्मा की जीवनी

फराह खान का परिवार

फराह खान की माता का नाम मेनका ईरानी है जो कि अभिनेत्री हनी ईरानी और डेज़ी ईरानी की बहन है, जबकि उनके पिता का नाम कामरान खान है। फराह खान के छोटे भाई का नाम साज़िद खान है जो एक अभिनेता, कॉमेडियन और फिल्म निर्माता भी हैं।

फराह की शादी शिरीष कुंदर से हुई है जोकि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। फराह के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटियों का नाम है दीवा कुंदर और आन्या कुंदर और उनके बेटे का नाम है कज़ार कुंदर। बॉलीवुड अभिनेता फ़रहान अख़्तर और फिल्म निर्माता ज़ोया अख़्तर फराह खान के कजिन्स है।

नेहा कक्कड़ की जीवनी

फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी 

फराह खान की शादी वर्ष 2004 में शिरीष कुंदर के साथ हुई थी। लेकिन इनकी लव स्टोरी बेहद ही अटपटी है। दरअसल, फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर फराह कुंदर और शिरीष की बहुत लड़ाई हुई थी। लेकिन किसे पता था कि भविष्य में यह दोनों साथ होंगे।

शिरीष ने फराह को शादी के लिए प्रपोज़ किया। उस समय उन दोनों की आयु में भी ज़मीन आसमान का अंतर था। तब फरहा 32 वर्ष की थी जबकि शिरीष सिर्फ 25 साल के थे। इसके बाद इन दोनों ने 2004 में शादी की और 2008 में फराह को ट्रीप्लेट्स हुए। शिरीष फराह के साथ मैं हूँ ना, ओम शांति ओम और तीस मार खान की एडिटिंग कर चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी की जीवनी

होस्ट के रूप में फराह खान

फराह खान इसके अलावा कई रियलिटी शो में होस्ट और जज के रूप में नजर आई हैं। जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

  • तेरे मेरे बीच में 
  • इंडियन आईडल सीजन 1 
  • इंडियन आईडल सीजन 2 
  • जो जीता वही सुपरस्टार 
  • इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा 
  • डांस इंडिया डांस
  • लिटिल मास्टर्स 
  • जस्ट डांस 
  • बिग बॉस

फराह खान की प्रसिद्ध फिल्में

  • ओम शांति ओम 
  • तीस मार खान 
  • शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी 
  • हैप्पी न्यू ईयर 
  • मैं हूं ना
  • विरासत 
  • दिल से 
  • कहो ना प्यार है 
  • दिल चाहता है 
  • कोई मिल गया 

    रसिका दुग्गल की जीवनी

फराह की पसंदीदा चीजें

फराह खान का पसंदीदा रंग काला, नीला और सफेद है। उनका प्रिय खेल क्रिकेट है तथा उनके प्रिय खिलाड़ी विराट कोहली है। उनके पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री शाहरुख खान और सुष्मिता सेन हैं, जबकि पसंदीदा निर्देशक करण जौहर है।

गायक में उन्हें सोनू निगम और अरिजीत सिंह के गाने पसंद है, जबकि पसंदीदा स्थान उनका इटली और श्रीनगर है। फराह खान को खाने में चिकन बिरयानी पसंद है।

अनन्या पांडे की जीवनी

फराह खान के बारे में रोचक तथ्य

  • फराह खान ने एक साथ 3 बच्चों यानी कि ट्रिपलेट्स को जन्म दिया जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। बेटे का नाम कज़ार कुंदर है जबकि बेटी का नाम आन्या और दीवा कुंदर है।
  • फराह खान और उनके पति की आयु में 8 वर्ष का अंतर है। उनके पति शिरीष कुंदर उनसे उम्र में छोटे हैं।
  • फराह खान और शाहरुख खान बड़े अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों को भाई-बहन के नाम से जाना जाता है।
  • एक बार शाहरुख खान और फराह खान के बीच में अनबन हो गई थी। जिसके बाद शाहरुख ने सबके सामने फराह से माफी मांगी। इसके बाद दोनों फिर अच्छे दोस्त बन गए।
  • फराह खान सिर्फ कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक ही नहीं है, बल्कि वे एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो रोल प्ले भी किया है।
  • फराह खान वह दूसरी फिल्म निर्देशक है जिन्हें श्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्म फेयर अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। उन्हें 6 बार फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुका है।
  • उन्होंने कई रियालिटी शो भी होस्ट किए है।
  • करण जौहर फराह खान के अच्छे मित्र हैं तथा दोनों एक दूसरे को कई सालों से  जानते हैं। करण जौहर ने ही फराह खान की शादी की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2004 को उनकी शादी होगी और यही हुआ भी था।
  • बहुत पहले फराह खान ने करण जौहर को शादी का प्रपोज़ल दिया था परन्तु करण जौहर ने ‘तकनीकी समस्या’ बताकर उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
  • फराह खान को सुईयों डर लगता है इसलिए उन्होंने कई बार डॉक्टरों को उन्हें इंजेक्शन लगाने से मना भी किया है।
  • फराह खान और फरहान अख्तर का जन्मदिन 9 जनवरी को ही आता है। फरहान अख्तर फराह खान के कजिन है।

मनोज बाजपेयी की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।