सुरेश रैना की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-suresh-raina-biography-jivani-jivan-parichay-family-wife-information-in-hindi/
सुरेश रैना की जीवनी | Who is Suresh Raina | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Information in Hindi

सुरेश रैना की जीवनी | Suresh Raina Biography in Hindi

सुरेश रैना क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। सुरेश रैना बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं

आइए जानते हैं सुरेश रैना के जीवन से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं को: –

नामसुरेश कुमार रैना
अन्य नामसोनू, चिन्ना, सानू
जन्म तिथि27 नवंबर 1986
जन्म स्थान गाजियाबाद, यूपी
उम्र (2021) 34
राष्ट्रीयताभारतीय
पिता का नामत्रिलोक चंद रैना
माता का नामप्रवेश रैना
भाइयों का नामनरेश रैना, मुकेश रैना, दिनेश रैना
बहन का नामरेनू रैना 
पेशाक्रिकेटर
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामप्रियंका चौधरी
बच्चे2
बच्चों के नामबेटी-ग्रेसिया रैना, बेटा- रियो रैना
ऊंचाई173 सेमी, 5’8 इंच
वजन73 किलोग्राम
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगकाला
राशिधनु
धर्महिन्दू
कॉलेजगुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ
शौकपैराग्लाइडिंग, यात्रा, स्नॉर्कलिंग
सुरेश रैना की जीवनी | Who is Suresh Raina | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Information in Hindi

सुरेश रैना का प्रारंभिक जीवन (Suresh Raina’s Early Life)

सुरेश रैना भारतीय क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म 27 नवंबर साल 1986 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ।

सुरेश के पिता त्रिलोकचंद एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है जो कि कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनकी माता प्रवेश रैना हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से हैं।

इसके अलावा सुरेश के भाई-बहन भी है। इनके तीन भाइयों में दिनेश रैना, नरेश नैना और मुकेश रैना शामिल हैं, वहीं उनकी एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम रेनू है।

सुरेश रैना अपने बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है। सुरेश रैना 15 साल के थे तभी उनका सिलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया था और अंडर-19 टीम में ही उन्होंने दोहरा शतक भी बना डाला

उसैन बोल्ट की जीवनी

सुरेश रैना की शिक्षा और करियर (Suresh Raina’s Education & Career)

सुरेश रैना की प्रारंभिक पढ़ाई मुरादनगर, गाजियाबाद में हुई। उन्होंने प्राइमरी शिक्षा भी गाजियाबाद में ही प्राप्त की। वहीं माध्यमिक अभ्यास के लिए वे सरकारी स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ चले गए।

साल 2000 में जब सुरेश रैना 14 वर्ष की आयु के थे तभी से उनका ध्यान क्रिकेट में केंद्रित हो गया, जिसके बाद वे सरकारी कॉलेज गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश चले गए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जाने के 2 साल बाद यानी कि साल 2002 में वे उत्तर प्रदेश के अंडर-16 टीम के कप्तान बन गए।

अंडर-19 टीम में दोहरा शतक बनाने वालों में शामिल हुए। साल 2002 के अंत तक वे श्रीलंका दौरे में गए जहां उन्हें अंडर-17 टीम के लिए चुना गया। साल 2003 में एशियाई ओ डी आई चैंपियनशिप के लिए और 2004 की अंडर-19 टीम के लिए सुरेश का चयन किया गया जहां उन्होंने तीन अर्धशतक बनाया और अच्छा प्रदर्शन किया। छात्रवृत्ति के तहत वे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण कर चुके हैं।

साल 2013 में एक आईपीएल में पंजाब के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं साल 2015 में विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया। 2016 में उन्हें नहीं चुना गया लेकिन 2017 में उनकी वापसी हुई और फिर 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

विराट कोहली की जीवनी

सुरेश रैना का विवाह (Suresh Raina’s Marriage)

3 अप्रैल साल 2015 को सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ विवाह किया इसी के 1 साल बाद यानी कि 14 मई 2016 को नीदरलैंड के एम्सटर्डम में उनकी बेटी ग्रेसिया रैना का जन्म हुआ।

पिछले वर्ष 23 मार्च 2020 को उनके बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम रियो रैना रखा गया।

सुरेश रैना को लेकर विवाद (Controversy over Suresh Raina)

  • साल 2012 में सुरेश रैना ने पाकिस्तान के संबंध में एक ट्वीट किया जो काफी विवादित रहा। दरअसल, श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान की हार हुई और वह सेमीफाइनल से बाहर हो गई। जिस पर रैना ने व्यंग करते हुए कहा कि, ‘एक-दो दिन लेट गए घर… वह भी बेशर्म की तरह गए। बाय बाय पाकिस्तान।’ लेकिन बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट करते हुए यह दलील दी कि असल में उनका यह ट्वीट उन्होंने खुद नहीं बल्कि उनके भतीजे ने गलती से किया था। इस घटना के बाद उन्होंने माफी भी मांगी।
  • वहीं 20 जून साल 2013 में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी द्वारा सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो पर यह आरोप लगाया कि इन तीनों ने एक सट्टेबाज बिल्डर से रिश्वत ली है। यह रिश्वत उन्होंने तब ली जब वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे थे।
  • इसके साथ ही साल 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान जब मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में मैच फिक्सिंग का विवाद सामने आया तो जानकारी के मुताबिक सुरेश रैना को एक महिला के साथ देखा गया था जो कि एक सट्टेबाज की सहयोगी के रूप में जानी जाती है। इन सबके बाद से सुरेश रैना पर श्रीलंका नेशनल क्रिकेट बोर्ड द्वारा कुछ जाचे की गयी।

हार्दिक पांड्या की जीवनी

सुरेश रैना को यह चीजें पसंद है (Suresh Raina’s Favorite)

सुरेश रैना के पसंदीदा क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन है।

सुरेश का पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम है सुरेश रैना के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन है। वहीं अभिनेत्रियों में उन्हें सोनाली बेंद्रे और जेसिका अल्बा पसंद हैं।

उनके पसंदीदा संगीतकारों में किशोर कुमार, मोहित चौहान, मैरून फाइव का नाम शामिल है। वहीं उनको सुकून मिला रामा गाना बेहद पसंद है। सुरेश रैना को खाने में आलू कढ़ी, टुंडे कबाब पसंद है उन्हें रंगो में हल्का नीला रंग पसंद है।

कल्पना चावला की जीवनी

सुरेश रैना की उपलब्धियां (Suresh Raina’s Achievements)

  • सुरेश रैना खेल के T20 प्रारूप में शतक बनाने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • सुरेश रैना T20 में शतक लगाने वाले प्रथम भारतीय, वह पूरी दुनिया में तीसरे बल्लेबाज हैं।
  • सुरेश रैना के पास IPL में सबसे अधिक बार नॉट आउट (95) रहने का रिकॉर्ड है।
  • आईपीएल में सौ छक्के मारने वाले पहले भारतीय हैं वहीं दूसरी ओर क्रिस गेल  के बाद दूसरे व्यक्ति हैं।
  • उन्होंने Champions League T20 में सबसे ज्यादा रन(842) बनाए हैं।
  • सुरेश रैना T20, आईपीएल, Champions League T20 में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
  •  रैना 20-20 करियर में 6 हजार रन बनाने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी हैं।
  •  सुरेश रैना आईपीएल (IPL) में 3000 रन बनाने वाले प्रथम खिलाड़ी हैं।
  • इसके साथ ही उनके पास आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का भी रिकॉर्ड है।
  • इसके अलावा वे IPL में 100 से ज्यादा छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वहीं विश्व स्तर पर दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • साल 2014 में वे Champions League T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।



चार्ल्स बैबेज की जीवनी

सुरेश रैना से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां (Some Interesting Information related to Suresh Raina in Hindi)

  • सुरेश रैना एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
  • सुरेश रैना को ‘सोनू’ नाम से भी जाना जाता है।
  • उन्होंने अपना अधिकतर बचपन छात्रावास में ही बिताया।
  • साल 1999 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में वे पेशेवर खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट खेलने लगे थे।
  • वे यूपी के अंडर-16 टीम के कप्तान भी बने।
  • साल 1998 में सुरेश के पिता ने उन्हें उपहार के रूप में एक बल्ला दिया था। उन्होंने अब तक इस बल्ले को अन्य 250 से ज्यादा बल्लों के साथ संग्रहित करके रखा है।
  • सुरेश रैना ने अपने जीवन का पहला रणजी मैच 16 वर्ष की आयु में खेला
  •  साल 2005 में सुरेश रैना ने पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
  • इसके 4 साल बाद 2013 की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को दो मौके दिए गए थे, सुनील नारायण से कैच लेने के लिए लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए।
  • उनके द्वारा खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने शतक बनाया।
  • सुरेश रैना सेक्सोफोन बजाते हैं।
  • जिन प्रियंका चौधरी के साथ सुरेश रैना की शादी हुई है, वह दरअसल उनकी बचपन की मित्र हैं।
  • सुरेश रैना के दो अजीज मित्रों में रविंद्र जडेजा और शिखर धवन शामिल हैं।
  • सुरेश रैना के दाहिने हाथ में अंग्रेजी के “Believe” नाम से टैटू है।
  • सुरेश रैना दरअसल जम्मू कश्मीर के एक सैन्य अधिकारी के बेटे हैं।
  • सुरेश रैना के पास पोर्शे बॉक्सटर लिमिटेड एडिशन की लग्जरी कार है। 
  • सुरेश रैना ने वर्ष 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ के लिए एक गाना भी गाया है।
  • रैना ने 223 वनडे मैचों में 5568 रन यानी कि 35.46 के औसत से रन बना चुके हैं। व्यक्तिगत रूप से उनका सर्वोत्तम रन 116 है।

इंदिरा गांधी की जीवनी

सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

15 अगस्त 2020 को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा इसके तुरंत बाद ही सुरेश रैना ने संन्यास लेने का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम 7:29 बजे यह घोषणा की थी।

जिसके बाद सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट लिखी और अपने रिटायरमेंट की जानकारी साझा की। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आपके साथ खेलना एक बहुत खूबसूरत अनुभव था माही। मैं गर्व के साथ आपके सफर में साथी बनने जा रहा हूं। शुक्रिया इंडिया जय हिंद।”

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।