मिलिंद सोमन की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-milind-soman-biography-jivani-jivan-parichay-family-wife-life-history-information-in-hindi/
मिलिंद सोमन की जीवनी | Who is Milind Soman | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Life History | Information in Hindi

मिलिंद सोमन की जीवनी | Milind Soman Biography in Hindi

मिलिंद सोमन को एक भारतीय सुपर मॉडल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कई भारतीय, हिंदी, मराठी फिल्मों के साथ कई विदेशी फिल्मों में भी एक्टिंग की है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से अखबारों की सुर्खियां बटोरते हैं।

वहीं दूसरी ओर मिलिंद सोमन का जीवन भी उन्हें चर्चा का विषय बनाता है। आइए जानते हैं सोमन के उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी के बारे में-

नाममिलिंद सोमन
अन्य नाममिलिंद उषा सोमन
जन्म तिथि4 नवंबर 1965
जन्म स्थानस्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम(UK)
उम्र (2021)55 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
पिता का नामप्रभाकर सोमन
माता का नामउषा सोमन
पेशाअभिनेता, मॉडल, व्यवसायी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नाममाइलिन जैम्पनोई, अंकिता कोनवर
ऊंचाई5’11
वजन75 kg
बालों का रंगGray
आंखों का रंगभूरा
राशिवृश्चिक
धर्महिन्दू
मिलिंद सोमन की जीवनी | Who is Milind Soman | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Life History | Information in Hindi



टाइगर श्रॉफ की जीवनी

मिलिंद सोमन का शुरुआती जीवन (Milind Soman’s Early Life)

4 नवंबर 1965 मिलिंद सोमन की जन्म तिथि है। उनका जन्म यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड में हुआ। उनका परिवार एक मध्यवर्गीय मराठी परिवार था।

मिलिंद सोमन के पिता प्रभाकर सोमन पेशे से एक वैज्ञानिक है। उनकी माता का नाम उषा सोमन है जो कि बायो-केमिस्ट की अध्यापिका है। इसके अलावा मिलिंद की 3 बहने हैं जिनका नाम है मेघा, नेत्रा, और अनुपमा

अपने जीवन के 7 वर्ष तक वह स्कॉटलैंड में ही रहे जिसके बाद 1973 में उनका परिवार भारत वापस लौट आया। भारत आने के बाद वे मुंबई के दादर में रहने लगे।

मिलिंद सोमन की शिक्षा (Milind Soman’s Education)

मिलिंद ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अंटोनियो डे सिल्वा पब्लिक स्कूल से की जो कि मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। आगे जाकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यह उन्होंने M.H. Saboo Siddik College से पूरी की।



प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

मिलिंद सोमन का करियर (Milind Soman’s Career)

मॉडल के रूप में मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने पहली बार एक वीडियो एल्बम मेड इन इंडिया से इसकी शुरुआत की जो कि अलीशा चिनॉय का था। वे सिर्फ मॉडल ही नहीं है बल्कि एक अभिनेता भी रह चुके है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे से की। उनका पहला शो साइंस फिक्शन था जिसमें उन्होंने कैप्टन व्योम की भूमिका निभाई।

आगे जाकर मिलिंद ने कई फिल्मों में अभिनय किया जिनमें अग्नि वर्षा रूल्स, अशोका, प्यार का सुपरहिट फार्मूला, बाजीराव मस्तानी आदि शामिल है। इसके अलावा वे खतरों के खिलाड़ी के सीजन 3 में भी देखे जा चुके हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। दरअसल, उन्होंने 30 दिनों के अंदर 1500 किलोमीटर की दौड़ पूरी की थी।



रूबीना दिलैक की जीवनी

मिलिंद सोमन के फिल्मों की सूची (Milind Soman’s Film)

  • तरकीब
  • प्यार की धुन
  • 16 दिसंबर
  • अग्नि वर्षा
  • रूल प्यार का सुपरहिट फार्मूला
  • सूर्या
  • जुर्म
  • भागमती
  • वैली ऑफ फ्लावर्स
  • कठपुतली
  • पचैकिली मुथुचरम
  • से सलाम इंडिया
  • भेजा फ्राई
  • सत्यमेव जयते
  • गन्ध: स्मेल
  • दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश
  • सैडो
  • पाइड
  • नक्षत्र
  • अर्न- द किंगडम एट रोड्स एंड
  • विट्ठगन
  • एजेंट हैमिल्टन: बट नॉट इफ इट कंसर्न योर डॉटर
  • जोड़ी ब्रेकर्स
  • बाजीराव मस्तानी
  • शेफ
  • हमारा तिरंगा



अनन्या पांडे की जीवनी

मिलिंद सोमन का निजी जीवन (Personal Life of Milind Soman)

मिलिंद सोमन की पहली गर्लफ्रेंड का नाम था मधु स्प्रे जो कि एक मॉडल होने के साथ ही फेमिना मिस इंडिया पेजेंट 1992 रह चुकी है। हालांकि जल्द ही उनके संबंधों में दरार आ गई। उन्होंने साल 2002 में दीपानीता शर्मा के साथ अफेयर के बाद कई अखबारों की सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा उनका नाम कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाता है जिनमें गुल पनाग, शाहाना गोस्वामी आदि शामिल है।

आगे जाकर साल 2006 में वैली आफ फ्लॉवर्स के फ़िल्म सेट के जरिए उनकी मुलाकात माइलिन जैम्पानोई से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने साल 2006 में गोवा में शादी कर ली। जिससे माइलिन मिलिंद सोमन की पहली पत्नी ( Milind sonam First wife) बनी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया तथा साल 2009 में इनका तलाक हो गया। जिसके बाद मिलिंद ने साल 2018 में एयर हॉस्टेस अंकिता कोनवर से शादी कर ली।



नेहा कक्कड़ की जीवनी

मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवर के उम्र के फासले (Age Gap between Milind Soman & Ankita Konwar)

मिलिंद और अंकिता ने 22 अप्रैल 2018 को शादी की। लेकिन इन दोनों की शादी के बीच सबसे रोचक तथ्य यह था कि मिलिंद सोमन 55 साल के है जबकि अंकिता की उम्र 29 साल की है। इन दोनों के बीच उम्र के फ़ासलों की वजह से यह काफी चर्चा में आए। अंकिता मिलिंद से करीब 26 साल छोटी है। अपने और अंकिता के उम्र के फासलों के बारे में मिलिंद ने कई साक्षात्कारों में भी बताया है।

वह कहते है कि “उम्र का यह फासला बहुत बड़ा है इतना अंतर मेरे और मेरी मां की उम्र के बीच है, लेकिन किसी भी शख्स को प्यार करने की आजादी होनी चाहिए। परंतु समाज की ओर से लिंग, धर्म, देश, उम्र के आधार पर पाबंदियां लगाई जाती है उन्होंने इस तरह की रुकावट को दूर करने की बात कही है।”



मनोज बाजपेयी की जीवनी

मिलिंद सोमन को लेकर विवाद (Controversy about Milind Soman)

  • साल 1995 के दौरान मिलिंद व उनकी प्रेमिका मधु स्प्रे ने एक विज्ञापन के लिए अजगर के साथ नग्न फोटो खिंचवाई। इस फोटो के बाद से ही उन्हें महिला और पशु सुरक्षा समूह ने अपने निशाने पर लेते हुए उनकी कड़ी आलोचना की, घटना के बाद उस विज्ञापन को हटा दिया गया और वहीं मिलिंद और मधु स्प्रे के खिलाफ अश्लीलता संबंधित केस दर्ज किया गया हालांकि 2009 में सबूतों के अभाव के चलते इन दोनों को रिहा कर दिया गया।
  • मिलिंद ने अंकिता कोनवर से शादी की। अंकिता की उम्र मिलिंद से लगभग आधी थी जिस वजह से उन्हें बहुत आलोचनाएं झेलनी पड़ी।
  • 4 नवंबर 2020 को अपने बर्थडे पर मिलिंद सोमन ने गोवा जाकर अपनी कुछ फोटो शेयर की। लेकिन उन्हें इन फोटो की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल इन फोटोस में उन्हें बिना कपड़ों के देखा गया जिसके बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने इस पर उनका मजाक बनाया।



फराह खान की जीवनी

मिलिंद सोमन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां (Some interesting information related to Milind Soman in Hindi)

  • मिलिंद की पहली प्रेमिका स्कॉटिश मूल की थी।
  • मिलिंद तैराकी के शौकीन रहे हैं यही वजह थी कि उनके द्वारा राष्ट्रीय तैराकी चैंपियन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया गया। वे साल 1984 से 1988 तक 5 वर्षों तक ब्रेस्टस्ट्रोक श्रेणी के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं।
  • आपने आमिर खान की फिल्म जो ‘जीता वही सिकंदर’ के बारे में तो सुना ही होगा। दरअसल, इस फिल्म में दीपक तिजोरी की भूमिका के लिए पहले मिलिंद को चुना गया था लेकिन कुछ शूट्स के बाद ही मिलिंद को काफी मॉडलिंग ऑफर मिलने लगे जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
  • साल 1995 में अलीशा चिनॉय का एक हिट गाना सामने आया है इस गाने का नाम था ‘मेड इन इंडिया’इस गाने में मिलिंद बिना शर्ट के देखे गए जिसके बाद से उन्हें देश भर में काफी प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गए।
  • साल 2015 में आयरनमैन ट्रायथलॉन आयोजित किया गया जिसे मिलिंद ने पूरा किया उनकी आयु उस समय 49 वर्ष थी यही वजह है कि तब से आज तक मिलिंद को आयरन मैन कहा जाता है।
  • उन्होंने 30 दिनों तक लंबी ग्रीनथॉन में 1500 किलोमीटर दौड़ा जिसके बाद उन्हें उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
  • मिलिंद के जीवन में एक ऐसा वक्त भी आया जब वह वे 1 दिन में 30 सिगरेट तक गटक जाते थे हालांकि बाद में उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया।
  • मिलिंद दौड़ते समय जूते नहीं पहनते।
  • बता दे, मिलिंद सोमन की सास और अंकिता कोनवर की मां उनसे उम्र में छोटी है।
  • मिलिंद सोमन को जानवरों से प्यार है जिस वजह से उनके पास कई पालतू जानवर है जिनमें सांप, छिपकली, बिल्लियां, कुत्ते, चूहे, खरगोश और कबूतर शामिल है।



काजल अग्रवाल की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।